back to top

यूपी में कोरोना से 67 और मरीजों की मौत, संक्रमण के 6,233 नए मामले

  • लखनऊ में कोरोना संक्रमण की स्थिति गंभीर

  • राजधानी में मिले संक्रमण के रिकॉर्ड 999 नये मामले, 8 और की मौत

लखनऊ। कोरोना वायरस के संक्रमण के हमले ने राजधानी लखनऊ में रविवार को भयावह रूप ले लिया। यहां एक दिन में रिकॉर्ड 999 नये मामले मिले हैं, जबकि महामारी से 8 और लोगों ने भी दम तोड़ दिया है। वैसे अगर पूरे उत्तर प्रदेश में देखें तो हालात बहुत अच्छे नहीं हैं। रविवार को उत्तर प्रदेश में 6322 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, 67 और लोगों की जान चली गयी।

तमाम सरकारी कोशिशों के बावजूद लखनऊ के हालत सुधरने का मान नहीं ले रहे हैं। संक्रमण के ताज़ा 999 केस के बाद यहां अब तक मिले कुल संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 27,047 हो गयी है। इसी तरह रविवार को हुईं 8 मौतों के साथ राजधानी और इसके आसपास के इलाकों में अब तक 358 लोगों की जान जा चुकी है। राजधानी की हालत इसलिए ज़्यादा चिंताजनक है क्योंकि यहां एक्टिव केस की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इस समय लखनऊ जिले में 7,168 एक्टिव केस हैं। जबकि, इसको तुलना में रविवार को 587 मरीज़ ही इलाज के बाद डिस्चार्ज किये गये हैं।

उत्तर प्रदेश के बाकी जिलों में भी हालात बेहतर नहीं हो रहे हैं। रविवार को प्रदेश के 75 जिलों में 6,233 नये पीड़ित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक मिले कुल संक्रमितों की संख्या भी बढ़ कर 2,11,522 हो गयी है। इसी तरह 67 और लोगों की मौत के साथ प्रदेश में मरने वाले लोगों का आंकड़ा भी बढ़ कर 3,423 हो गया है।

रविवार को संक्रमण से मरने वालों में लखनऊ को छोड़ कर सबसे ज़्यादा 11 मामले कानपुर नगर में रिपोर्ट हुए हैं। वहां के अलावा प्रयागराज में 8, गोरखपुर में 4, बलिया में 3, वाराणसी, देवरिया, सहारनपुर, शाहजहांपुर, फ़िरोज़ाबाद में 2-2, मुरादाबाद, मेरठ, जौनपुर, अयोध्या, आजमगढ़, कुशीनगर, आगरा, ग़ाज़ीपुर, महराजगंज, गोंडा, लखीमपुर खीरी, बस्ती, पीलीभीत, सीतापुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मैनपुरी, मऊ, रायबरेली, ललितपुर, फतेहपुर, बागपत और कासगंज में 1-1 मरीज़ों की मौत हो गयी है।

लखनऊ के बाद प्रयागराज में 320, कानपुर नगर में 300, वाराणसी में 198, सहारनपुर में 191, अलीगढ में 187, ग़ाज़ियाबाद में 180, मुरादाबाद में 157, बरेली में 151, बाराबंकी में 143, मेरठ में 137, मुज़फ्फरनगर में 127, लखीमपुर खीरी में 121, आजमगढ़ में 110 और अयोध्या में 105 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।

इसी बीच अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि प्रदेश में 54,666 कोरोना के एक्टिव मामले हैं, जिसमें 27,364 मरीज होम आइसोलेशन, 2963 लोग प्राइवेट हास्पिटल में, 256 मरीज सेमी पेड फैसिलिटी में और बाकी के कोरोना संक्रमित एल-1, एल-2, एल-3 के कोरोना अस्पतालों में है। प्रदेश में अब तक 1,67,543 मरीज इलाज के बाद पूरी तरह से स्वस्थ्य हो कर डिस्चार्ज किये जा चुके हैं।

RELATED ARTICLES

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

क्या होने वाला है कोई बड़ा ऐलान?….पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस विषय पर संबोधित करेंगे, इस बारें में...

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, यात्रा तैयारियों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। विश्वप्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा के लिए 22 अप्रैल को वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ...

अक्षय तृतीया आज, तीन शुभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

सुख-समृद्धि का प्रतीक परशुराम जयंती आज

लखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को समर्पित माना जाता है। इस दिन भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। शनिवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में गुरुद्वारा...

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कलाकारों ने अपने किरदार को लेकर बात कीलखनऊ। आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है।...

शास्त्रीय संगीत के विविध रूपों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में चार दिवसीय गायन कार्यशाला का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

गायन प्रतियोगिता में आंचल वर्मा को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे में भाषण, गायन एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजनलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शों के अनुपालन में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा महिला...