back to top

देश में 445 घरेलू उड़ानों से 62,641 लोगों ने की यात्रा : पुरी

नई दिल्ली। नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को कहा कि मंगलवार को कुल 445 घरेलू उड़ानों का संचालन हुआ जिनमें 62,641 लोगों ने यात्रा की। उन्होंने कहा कि भारत में घरेलू विमान सेवाओं की बहाली के दूसरे दिन हवाईअड्डों पर सारा कामकाज सुगमता से हुआ।

सोमवार को देश में करीब 438 विमानों ने उड़ान भरी थी। देश में दो महीने के अंतराल के बाद सोमवार को घरेलू यात्री उड़ान सेवाएं बहाल हुई थीं। इससे पहले नोवेल कोरोना वायरस महामारी के कारण लगे लॉकडाउन के बीच देश में 25 मार्च से 24 मई तक सभी निर्धारित घरेलू यात्री उड़ान सेवाएं निलंबित थीं।

पुरी ने ट्विटर पर लिखा, हमारा आसमान और हवाईअड्डे फिर से व्यस्त हो गए। भारत में घरेलू यात्री उड़ानें बहाल होने के दूसरे दिन, 26 मई को, हमारे हवाईअड्डों से 62,641 लोगों ने यात्रा की। सभी हवाईअड्डों पर सुगमता से कामकाज हुआ। केवल छह प्रस्थान उड़ानों का समय बदला गया। देश में पश्चिम बंगाल के विमानपत्तन को छोड़कर सभी हवाईअड्डों से घरेलू यात्री उड़ानों के परिचालन की अनुमति है।

पिछले दिनों तूफान अम्फान से प्रभावित हुए पश्चिम बंगाल ने सोमवार से घरेलू उड़ानों की बहाली का विरोध किया था। केंद्र सरकार ने रविवार रात को घोषणा की कि पश्चिम बंगाल में घरेलू यात्री उड़ान सेवाएं बृहस्पतिवार से शुरू होंगी। महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु जैसे कुछ अन्य राज्यों ने भी कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर उड़ानों की बहाली पर विरोध जताया था।

केंद्र सरकार ने रविवार रात को कहा था कि इन राज्यों के हवाईअड्डों पर सोमवार से अपेक्षाकृत कम संख्या में उड़ानों का परिचालन होगा। इस कारण से आखिरी समय में सैकड़ों उड़ानें निरस्त कर दी गईं और यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। सोमवार को करीब 630 घरेलू उड़ानों को निरस्त किया गया था।

RELATED ARTICLES

एसआर ग्लोबल स्कूल के मेधावी छात्रों ने रचा इतिहास, हार्दिक गुप्ता ने 98% अंकों के साथ किया टॉप

लखनऊ। एसआर ग्लोबल स्कूल लखनऊ ने सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में ऐतिहासिक सफलता दर्ज करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक...

आशियाना के मोती महल डीलक्स रेस्टोरेंट में एसी कंप्रेशर फटने से लगी भीषण आग,इलाके में मचा हड़कंप

लखनऊ । राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस चौराहे के पास स्थित विवेक प्लाजा में बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,...

टाटा मोटर्स ने अपने लखनऊ प्लांट में 10 लाख कमर्शियल गाड़ियों के प्रोडक्शन का माइलस्टोन हासिल किया

उत्तर प्रदेश में इंडस्ट्रियल एक्सीलेंस और स्किल बिल्डिंग के 35 साल पूरे होने का जश्न मनाया लखनऊ। भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी...

एसआर ग्लोबल स्कूल के मेधावी छात्रों ने रचा इतिहास, हार्दिक गुप्ता ने 98% अंकों के साथ किया टॉप

लखनऊ। एसआर ग्लोबल स्कूल लखनऊ ने सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में ऐतिहासिक सफलता दर्ज करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक...

अक्षय तृतीया पर बनेंगे पंचमहापुरुष, त्रिपुष्कर, सर्वार्थ सिद्धि योग

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

‘लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ का आगाज

दो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य शुभारंभवरिष्ठ अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी और अयूब खान ने किया उद्घाटनदर्जन भर फीचर फिल्मो की स्क्रीनिंग...

मुझे अपनी फिल्मों के जरिए लोगों को हंसाना पसंद है : वरुण शर्मा

लखनऊ। पंजाब के जालंधर से आया एक लड़का, उम्र सिर्फ 35 साल है। लेकिन सपने बहुत बड़े हैं। भला हो भी क्यों ना, जिन...

एक्शन ड्रामा से भरपूर है प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’

फिल्म कहानी के मोर्चे पर बहुत दमदार नहीं हैलखनऊ। प्रियंका चोपड़ा जोनस की एक्शन-थ्रलिर फिल्म 'द ब्लफ' अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा...

पापों का नाश करने वाली मोहिनी एकादशी 27 को, होगी श्रीहरि की पूजा

लखनऊ। एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही विधिपूर्वक व्रत किया जाता है। वैदिक...