back to top

यूपी में कोविड-19 के 607 नये मरीज, लखनऊ में फिर मिले 20 नये मामले

  • सबसे ज्यादा 127 गौतम बुद्ध नगर के, गाजियाबाद में भी 69 पॉजिटिव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है। शनिवार को प्रदेश में संक्रमण के 607 नये मामले सामने आये हैं। इसके साथ ही प्रदेश में अब तक मिले कुल संक्रमितों की संख्या 21000 पार करके 21562 हो गयी है। महामारी से प्रदेश में शनिवार को 19 और की मौत हो गयी है। मरने वालों में झांसी के 3, आगरा, मेरठ, गौतम बुद्ध नगर, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, वाराणसी, बस्ती, बिजनौर, प्रतापगढ़, मथुरा, बरेली, बलरामपुर, उन्नाव और औरैया के 1-1 मरीज शामिल हैं।

संक्रमण से अब तक हुई मौतों की संख्या 649 हो गयी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि मेडिकल स्क्रीनिंग में लक्षणों के आधार पर संदिग्ध पाए जाने वाले लोगों का रैपिड एन्टीजन टेस्ट कराया जाए। संक्रमित होने की दशा में ऐसे व्यक्तियों को उपचार के लिएकोविड चिकित्सालय में भर्ती किया जाए। यह टेस्ट फील्ड में भी किया जा सकता है और इससे तुरंत पता चल जाता है कि व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव है या नहीं। आईसीएमआर की अनुमति से एंटीजन टेस्ट किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने आदेश दिया है कि इसको आगे बढ़ाया जाए। शनिवार को मुख्यमंत्री के सामने नये एंटीजन टेस्ट के नतीजों की चर्चा की गई।

प्रदेश में एन्टीजन टेस्ट मेरठ के  मण्डल 06 जिलों में शुरू

इसका ट्रायल दस जनपदों में किया गया है, जिसके रिजल्ट आ गए हैं। अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में एन्टीजन टेस्ट मेरठ मण्डल के 06 जिलों सहित, लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज तथा वाराणसी में शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि कानपुर में शनिवार से एन्टीजन टेस्ट शुरू किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 10 जनपदों में एन्टीजन टेस्ट की रिपोर्ट आ गई है जिसमें 826 टेस्ट में 26 लोग कोविड-19 संक्रमित पाये गये, जिनको भर्ती कराकर इलाज कराया जा रहा है।

20 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि

योगी ने टेस्टिंग संख्या बढ़ कर 20000 होने पर संतोष जताया है, लेकिन उन्होंने कहा की इसको बढ़ा कर 25000 किया जाये। राजधानी लखनऊ में कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को भी 20 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। नये मरीजों में डफरिन अस्पताल के एक बाल रोग विशेषज्ञ भी शामिल है जिसके बाद अस्पताल आने वाले मरीजों व भर्ती रहे मासूम बच्चों में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। कोरोना वायरस को लेकर फैलायी जा रही जागरुकता के बाद भी कोरोना के फैलाव पर लगाम नहीं लग पा रही है।

75 जनपदों में 6,684 कोरोना के मामले एक्टिव

शहर के अलग-अलग इलाकों में मिले इन मरीजों में एक इंश्योरेंस कम्पनी के कर्मी भी शामिल है। एनसीआर वाले जिलों में गौतम बुद्ध नगर में शनिवार को फिर 127 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहां के अलावा गाजियाबाद में 69, मेरठ में 35 और हापुड़ में 22 नये संक्रमित मिले हैं। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि प्रदेश में टेस्टिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। शुक्रवार को एक दिन में 20,028 सैंपल की जांच की गयी। जो अब तक का एक रिकार्ड है। अब तक कुल 6,63,096 सैंपल की जांच की गयी है। प्रदेश के 75 जनपदों में 6,684 कोरोना के मामले एक्टिव हैं।

RELATED ARTICLES

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

हनुमान जन्मोत्सव 2 को, विधि-विधान से होगी बजरंगबली की पूजा

लखनऊ। चैत्र माह में चैत्र नवरात्रि, रामनवमी के अलावा हनुमान जयंती जैसे बड़े पर्व आते हैं। लेकिन आज हम हनुमान जन्मोत्सव की बात करें,...

विकट संकष्टी चतुर्थी 5 को, बप्पा की होगी आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य और विघ्नहर्ता माना गया है। प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी...

पहाड़ी कला-संस्कृति से परिचित हुए दर्शक

मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...

नव अंशिका सर्वश्री सम्मान से अलंकृत हुई महिलाएं

सांस्कृतिक कार्यक्रम भी बने आकर्षण का केन्द्रलखनऊ। नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से द ग्रेट शक्तिस्वरूपा उत्सव के अंतर्गत महिला माह का आयोजन पूरे...

दिल को छू गयी नाटक दो अकेली की कहानी

उत्तराखण्ड महापरिषद की ओर से नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ के द्वारा रविवार को मोहन सिंह बिष्ट सभागार में सायं 6 बजे से...

बिम्ब कला केन्द्र के वार्षिक चुनाव सम्पन्न

महेश पाण्डेय अध्यक्ष और अशोक बिसारिया महासचिव बने लखनऊ। राजधानी लखनऊ की प्रमुख साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्था विश्व कला केन्द्र की सामान्य वार्षिक बैठक...