back to top

5जी: दिल्ली उच्च न्यायालय ने जूही चावला की याचिका पर सुनवाई 29 तक टाली, न्यायाधीश ने मामले से खुद को अलग किया

नयी दिल्ली।दिल्ली उच्च न्यायालय में सोमवार को न्यायमूर्ति संजीव नरूला ने 5जी वायरलेस नेटवर्क प्रौद्योगिकी के खिलाफ फिल्म अभिनेत्री जूही चावला का वाद खारिज किये जाने से संबंधित उनके आवेदन पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया। इस वजह से मामले की सुनवाई 29 जुलाई तक के लिये स्थगित हो गयी।

न्यायमूर्ति संजीव नरूला ने कहा, यह अन्य पीठ के पास जाना चाहिए। मुख्य न्यायाधीश के आदेश के तहत 29 जुलाई को अन्य पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए। न्यायमूर्ति ने चावला की याचिका पर सुनवाई करने से खुद को अलग करने का कोई कारण नहीं बताया।
पिछले हफ्ते न्यायमूर्ति जे आर मिधा ने निर्देश दिया था कि इस मामले में जूही चावला पर पहले लगाये गये 20 लाख रुपये के जुर्माने की राशि जमा कराये जाने के बाद 5जी प्रौद्योगिकी के खिलाफ उनका वाद खारिज करने की बजाये इसे अस्वीकार घोषित करने के अनुरोध वाला आवेदन न्यायमूर्ति नरूला के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए।

चावला के वकील ने दलील दी कि वाद, कभी भी मुकदमे के स्तर तक नहीं पहुंचा और उसे केवल दीवानी प्रक्रिया संहिता के तहत अस्वीकार या वापस किया जा सकता है, खारिज नहीं किया जा सकता है। अदालत ने जून में, चावला और दो अन्य लोगों द्वारा 5जी लाने के खिलाफ दायर मुकदमे को दोषपूर्णै, कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोगै बताया था और कहा था कि इसे प्रचार हासिल करनेै के लिए दायर किया गया था और इसे खारिज कर दिया था तथा जुर्माना लगाया था।

न्यायमूर्ति मिधा ने कहा था कि जिस वाद में 5जी प्रौद्योगिकी के कारण स्वास्थ्य संबंधी खतरों के बारे में सवाल उठाए गए हैं, वह सुनवाई योज्ञ नहीं हैै और यह अनावश्यक चौंका देने वाले , तुच्छ और परेशान करने वाले बयानों से भरा हुआ हैै जो खारिज किए जाने योज्ञ हैं।

RELATED ARTICLES

विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, बोले- बच्चों से डर गई 56 इंच वाली सरकार

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनम वागचुक के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया...

जंतर-मंतर की ओर छात्रों के मार्च के दौरान पुलिस लाठीचार्ज

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने की कोशिश में मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से...

सरकार ने कॉकरोच जनता पार्टी से बातचीत के लिए संपर्क किया, नड्डा से मिलने जा रहे हैं संगठन के प्रवक्ता

नयी दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने सोमवार को दावा किया कि सरकार ने उससे बातचीत के लिए संपर्क किया है और उसके दो...

स्पेन ने 16 साल बाद दोहराया इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में 19 जुलाई (रविवार) को खेले...

जंतर-मंतर की ओर छात्रों के मार्च के दौरान पुलिस लाठीचार्ज

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने की कोशिश में मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से...

सरकार ने कॉकरोच जनता पार्टी से बातचीत के लिए संपर्क किया, नड्डा से मिलने जा रहे हैं संगठन के प्रवक्ता

नयी दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने सोमवार को दावा किया कि सरकार ने उससे बातचीत के लिए संपर्क किया है और उसके दो...

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर राज्यसभा में हंगामा, तीन बार के बाद बैठक दो बजे तक स्थगित

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में हो रहे प्रदर्शन को लेकर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के...

टाटा पावर को 324 मेगावाट बिजली आपूर्ति के लिए एसईसीआई से मिला ठेका

नयी दिल्ली। टाटा पावर को सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसईसीआई) से महाराष्ट्र के भिवपुरी स्थित अपनी 1,000 मेगावाट पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना...