back to top

उत्तर प्रदेश में अपराह्न तीन बजे तक पड़े 41.03 प्रतिशत वोट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान मंगलवार सुबह सात बजे शुरू हो गया और अपराह्न तीन बजे तक औसतन 41.03 प्रतिशत वोट पड़े। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी रमेश चंद्र राय ने बताया कि सात सीटों के उपचुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया, जो शाम छह बजे तक चलेगा। अपराह्न तीन बजे तक सभी सीटों पर औसतन 41.03 प्रतिशत वोट पड़े।

उन्होंने बताया कि शुरू में मतदान की गति धीमी रही, लेकिन दिन चढऩे के साथ इसमें तेजी आई। अपराह्न तीन बजे तक नौगांवा सादात सीट पर 44.20 प्रतिशत, बुलंदशहर सीट पर 40.30 फीसद, टूंडला सीट पर 40 प्रतिशत, बांगरमऊ सीट पर 42.99 फीसद, घाटमपुर सीट पर 36.39 प्रतिशत, देवरिया सीट पर 41.06 फीसद तथा मल्हनी सीट पर 42.30 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में सहभागी बनने की अपील की है। उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हेतु मतदान प्रारंभ हो गया है। सभी सम्मानित मतदातागण कोविड से बचाव सम्बन्धी सावधानियों का पालन करते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व में अवश्य सहभागी बनें। सभी सावधानियां अपनाएं, मतदान का कर्तव्य निभाएं। लोकतंत्र जीतेगा, कोरोना हारेगा।

उधर, समाजवादी पार्टी ने भी मतदाताओं का वोट का आह्वान करते हुए ट्वीट किया, बेरोजगार नौजवान, परेशान किसान, असुरक्षित नारी शक्ति, स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, मजदूर के छिने काम, गरीब, मध्यम वर्ग पर महंगाई की मार, ध्वस्त कानून व्यवस्था, चौपट व्यापार के जिम्मेदार सत्ताधीशों को आज विधानसभा उपचुनावों के मतदान में देना है जवाब। घर से निकलें, करें मतदान। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा है मगर कुछ स्थानों पर मतदान के बहिष्कार की भी सूचनाएं मिली हैं।

फिरोजाबाद से प्राप्त खबर के मुताबिक टूंडला विधानसभा उपचुनाव में कुछ स्थानों पर मतदाताओं ने विकास कार्य न होने की शिकायत करते हुए मतदान का बहिष्कार किया। रुधऊ मुस्तकिल मतदान बूथ संख्या 30 के मतदाताओं ने विकास नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाते हुए मतदान का बहिष्कार किया है और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्नाव से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक बांगरमऊ सीट के उपचुनाव में भी बूचा गाढ़ा गांव में मतदान का बहिष्कार किया गया।

हालांकि प्रशासन द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद करीब चार घंटे बाद मतदान शुरू हुआ। कोविड-19 महामारी के समय प्रदेश में पहली बार हो रही इस चुनावी कवायद में कुल 24,34,368 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। उपचुनाव में कुल 88 प्रत्याशी मैदान में हैं। उपचुनाव के लिए 1,754 मतदान केंद्र तथा 3,655 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। मतदान के लिए 5,127 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की कंट्रोल यूनिट और 5,492 वीवीपैट तैयार किए गए हैं।

कोविड-19 के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने मतदान स्थलों पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या 1,000 तक रखने के निर्देश दिए हैं। मतदान केंद्रों पर कोविड-19 प्रोटोकॉल सुनिश्चित कराने के लिए थर्मल स्कैनर, हैंड सैनिटाइजर, दस्ताने, फेस मास्क, फेस शील्ड, पीपीई किट, साबुन और पानी की समुचित व्यवस्था की गई है। मतदेय स्थल पर हर मतदाता की थर्मल स्कैनिंग की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पर्याप्त संख्या में अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती समेत सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। इस उपचुनाव का परिणाम 10 नवंबर को घोषित किया जाएगा।

नौगांवा सादात, बुलंदशहर, घाटमपुर, देवरिया और मल्हनी सीटें 2017 में इन पर चुने गए विधायकों के निधन की वजह से रिक्त हुई हैं। वहीं, बांगरमऊ सीट भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को उम्र कैद की सजा सुनाए जाने के कारण उनकी सदन की सदस्यता समाप्त होने जबकि टूंडला की सीट उस पर विधायक चुने गए एसपी सिंह बघेल के आगरा से सांसद बनने के बाद खाली हुई है। 2017 के विधानसभा चुनाव में इन सात सीटों में से छह पर भाजपा ने जबकि मल्हनी सीट पर सपा ने जीत हासिल की थी।

RELATED ARTICLES

निराला नगर में साईंमय वातावरण में धूमधाम सें फूलों की होली मनाई गई

लखनऊ। जे सी गेस्ट हाउस, निराला नगर में साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ द्वारा एक साईं संध्या आयोजित करवाई गई। इस अवसर पर विश्व में...

बसपा संस्थापक कांशीराम जयंती पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बोलीं-सिर्फ बसपा ही बहुजन समाज के हित और उत्थान के लिए काम करने वाली असली...

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) और अन्य विरोधी दलों की कथनी और करनी में भारी अंतर होने...

दुबई की कंपनी केरल में करेगी 52,600 करोड़ रुपये का निवेश

तिरुवनंतपुरम। दुबई की कंपनी सोलस्टिस डेटा ने कन्नूर जिले के मट्टनूर में केइन्फ्रा औद्योगिक पार्क में 52,600 करोड़ रुपये कर निवेश करने के लिए...

पुस्तक मेला : पाठकों को भा रही है अलग-अलग विषयों की किताबें

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : तीसरा दिन यहां हैं हकीम लुकमान के चमत्कारी नुस्खे और विश्वगुरु भी प्रेम एक नदी से, भाव सुमन की...

समाज की उत्थान के लिए शिक्षा और एकजुटता पर दिया जोर

पटवा महासभा का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न लखनऊ। पटवा महासभा द्वारा सरोजिनी नगर स्थित राज बब्बर गेस्ट हाउस में हर्षोल्लास के साथ...

ईसुरी के फाग से महका बुन्देलखण्ड परिषद का होली मिलन

फूलों की होली में बिखरे बुन्देली लोक रंग लखनऊ। बुन्देलखण्ड सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहयोग परिषद द्वारा रविवार को गोमती नगर के एल्डिको ग्रीन स्थित एफिल...

30 और 31 को लखनऊ में होगा ‘यूपी इंटरनेशनल फिल्म कॉन्क्लेव-2026 ‘

समारोह में शामिल होंगी नामचीन फिल्मी और उद्योग जगत की हस्तियांलखनऊ। द फिल्म सोसाइटी आॅफ इंडिया के तत्वावधान में आगामी 30 और 31 मार्च...

महिलाओं को मिला नव अंशिका श्रमदेवी शक्ति सम्मान

महिला माह के अंतर्गत नव अंशिका फाउंडेशन की रंगोली प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केन्द्र-प्रतिभागियों ने दिया संदेश नारी एक रूप अनेक-मार्च माह के हर...

फूल देई, छम्मा देई, दैणी द्वार भर भकार…

लोकपर्व फूलदेई पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गयालखनऊ। कल्याणपुर स्थित आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी के मुख्यालय में उत्तराखंड का पावन लोकपर्व फूलदेई...