back to top

कोविड-19 से 40 और मरीजों की मौत, संक्रमण के 2,880 नए मामले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से 40 और लोगों की मौत हो गई तथा 2880 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 के 40 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में इस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 6629 हो गई है।

लखनऊ और गोरखपुर में सबसे ज्यादा पांच-पांच मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा सोनभद्र में तीन, प्रयागराज, मेरठ, मथुरा, बस्ती तथा चित्रकूट में दो-दो और कानपुर नगर, गाजियाबाद, वाराणसी, झांसी, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, देवरिया, मुजफ्फरनगर, जौनपुर, कुशीनगर, गाजीपुर, सीतापुर, रायबरेली, सिद्धार्थनगर, बिजनौर, जालौन तथा कानपुर देहात में कोविड-19 संक्रमित एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 2880 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। लखनऊ में सबसे ज्यादा 317 नए मरीजों का पता लगा है। इसके अलावा गाजियाबाद में 189, गोरखपुर में 153, वाराणसी में 137, प्रयागराज में 127, मुरादाबाद में 122 तथा गौतम बुद्ध नगर में 107 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 के 3528 मरीज ठीक भी हुए हैं।

राज्य में अब तक कुल 4,52,660 मरीज मिले हैं, जिनमें से 4,11,616 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में इस वक्त 34,420 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कुल 1,62,471 नमूनों की जांच की गई। प्रदेश में अब तक 1,28,41,878 नमूने जांचे जा चुके हैं।

RELATED ARTICLES

निराला नगर में साईंमय वातावरण में धूमधाम सें फूलों की होली मनाई गई

लखनऊ। जे सी गेस्ट हाउस, निराला नगर में साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ द्वारा एक साईं संध्या आयोजित करवाई गई। इस अवसर पर विश्व में...

बसपा संस्थापक कांशीराम जयंती पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बोलीं-सिर्फ बसपा ही बहुजन समाज के हित और उत्थान के लिए काम करने वाली असली...

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) और अन्य विरोधी दलों की कथनी और करनी में भारी अंतर होने...

दुबई की कंपनी केरल में करेगी 52,600 करोड़ रुपये का निवेश

तिरुवनंतपुरम। दुबई की कंपनी सोलस्टिस डेटा ने कन्नूर जिले के मट्टनूर में केइन्फ्रा औद्योगिक पार्क में 52,600 करोड़ रुपये कर निवेश करने के लिए...

पुस्तक मेला : पाठकों को भा रही है अलग-अलग विषयों की किताबें

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : तीसरा दिन यहां हैं हकीम लुकमान के चमत्कारी नुस्खे और विश्वगुरु भी प्रेम एक नदी से, भाव सुमन की...

समाज की उत्थान के लिए शिक्षा और एकजुटता पर दिया जोर

पटवा महासभा का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न लखनऊ। पटवा महासभा द्वारा सरोजिनी नगर स्थित राज बब्बर गेस्ट हाउस में हर्षोल्लास के साथ...

ईसुरी के फाग से महका बुन्देलखण्ड परिषद का होली मिलन

फूलों की होली में बिखरे बुन्देली लोक रंग लखनऊ। बुन्देलखण्ड सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहयोग परिषद द्वारा रविवार को गोमती नगर के एल्डिको ग्रीन स्थित एफिल...

30 और 31 को लखनऊ में होगा ‘यूपी इंटरनेशनल फिल्म कॉन्क्लेव-2026 ‘

समारोह में शामिल होंगी नामचीन फिल्मी और उद्योग जगत की हस्तियांलखनऊ। द फिल्म सोसाइटी आॅफ इंडिया के तत्वावधान में आगामी 30 और 31 मार्च...

महिलाओं को मिला नव अंशिका श्रमदेवी शक्ति सम्मान

महिला माह के अंतर्गत नव अंशिका फाउंडेशन की रंगोली प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केन्द्र-प्रतिभागियों ने दिया संदेश नारी एक रूप अनेक-मार्च माह के हर...

फूल देई, छम्मा देई, दैणी द्वार भर भकार…

लोकपर्व फूलदेई पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गयालखनऊ। कल्याणपुर स्थित आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी के मुख्यालय में उत्तराखंड का पावन लोकपर्व फूलदेई...