वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ।
डेंगू के बढ़ते मामलों में कमी आती नहीं दिख रही है। शुक्रवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों से 38 लोगों में डेंगू की पुष्टि की गई।
बीते 24 घंटे के दौरान ऐशबाग, इन्दिरानगर, एनके रोड, सिल्वर जुबली, रेडक्रास व अलीगंज में 4-4 चन्दरनगर, चिनहट टूडियागंज व सरोजनीनगर में 3-3 और काकोरी व मलिहाबाद 1-1 मरीज पाए गए इस दौरान लगभग 1715 घरों एवं आस-पास मच्छरजनित स्थितियों का सर्वेक्षण किया गया और 12 घरों में मच्छरजनित स्थितियां पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया।
सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि कसाईबाडा लाटूस रोड, मरहू टोला राजाजीपुरम, पार्षद कार्यालय फैजुल्लागंज तृतीय केशव नगर, होटल हयात गुलाम हुसैन पुरवा, पूरन नगर गुरूद्वारा आलमबाग, जैतीबाग बगिया हनुमान मन्दिर टिकैतराय तालाबा के पास, शंकर पुरी सेक्टर-11 नियर लखनऊ माडल पब्लिक स्कूल, मरी माता मन्दिर नीलमथा के आस-पास लार्वा रोधी रसायन का छिड़काव करने के साथ लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
उन्होंने बताया कि अधिकांश मरीजों की हालत स्थिर है उन्हें भर्ती करने की जरूरत नहीं है घर पर ही उनका इलाज किया जा रहा है किसके साथ ही सीएमओ कार्यालय का नंबर भी 24 घंटे सेवा के लिए उपलब्ध है कोई भी समस्या होने पर यहां कॉल किया जा सकता है।





