back to top

यूपी में संक्रमण के 373 नये मामले, कुल संख्या 8453

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति गंभीर होती जा रही है। सोमवार को प्रदेश के 75 जिलों से 373 नए मामले सामने आये है। इसके बाद अब तक प्रदेश में संक्रमण के 8453 मामले आ चुके हैं। मुख्यमंत्री ने भी सोमवार को स्वास्थ्य विभाग एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग को कोविड अस्पतालों की व्यवस्था बेहतर से बेहतर करने के निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को समुचित इलाज उपलब्ध करा कर संक्रमण से होने वाली मौतों पर रोक लगाने पर ध्यान देना होगा।

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि प्रदेश के 75 जिलों में 3083 कोरोना के मामले एक्टिव हैं। वहीँ अब तक 4891 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हो कर डिस्चार्ज किये जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि कल 958 पूल टेस्ट किये गये, जिसमें से 847 पूल 5-5 सैम्पल के तथा 111 पूल 10-10 सैम्पल के थे। उन्होंने बताया कि आरोग्य सेतु अलर्ट जनरेट होने पर लोगों को कन्ट्रोल रूम से काॅल किया जा रहा है। अब तक कुल 49,830 लोगों को फोन कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली गयी है। उन्होंने बताया कि ट्रेनों से आने वाले यात्रियों को 14 दिन तक होम क्वारंटीन में रहना होगा।

प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों के क्रम में 20 जिलों में एक-एक ट्रूनेट मशीन उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि 21 और मशीन सोमवार को आ गयी हैं, जो मंगल को अन्य जिलों में भेज दी जायेंगी। बाकि के 34 जिलों के लिए ट्रूनेट मशीन दो-तीन दिन में आ जाएंगी। उन्होंने बताया की सुदूर जिलों में जहां लेवल-2 की लैब नहीं हैं, वहां भी ट्रूनेट मशीनें लगने के बाद संक्रमण की जांच हो सकेगी।

प्रमुख सचिव ने कहा कि इस समय प्रदेश में 3141 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है और प्रदेश के अलग-अलग अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में उनका इलाज चल रहा है। इनमे से 60 मरीज़ ऑक्सीजन पर और चार वेंटीलेटर पर रखे गए हैं। इसके साथ 8472 लोगों को फैसिलिटी क्वारंटाइन में रखा गया है, जहां उनकी जांच कर के आगे को कर्व्यवाही की जा रही है।

प्रसाद ने बताया कि आशा वर्कर्स द्वारा कामगारों व श्रमिकों के घर पर जाकर संपर्क कर उनके लक्षणों का परीक्षण कर रही हैं, जिसके आधार पर ज़रुरत के हिसाब से कामगारों व श्रमिकों का सैम्पल इकट्ठा कर जांच की जा रही है। आशा वर्कर्स द्वारा अब तक 11,47,872 कामगारों व श्रमिकों से उनके घर पर जाकर संपर्क किया गया, इनमें 1027 लोगों में कोरोना जैसे लक्षण पाये गये। उन्होंने बताया कि ग्राम एवं मोहल्ला निगरानी समितियों के द्वारा निगरानी का कार्य सक्रियता से किया जा रहा है। अब तक 1,00,659 सर्विलांस टीम द्वारा 78,27,404 घरों के 3.97 करोड़ लोगों का सर्वेक्षण किया गया।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...