back to top

जनवरी से लेकर दिसंबर तक 37 गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त

लखनऊ। हिंदू परंपरा में गृह प्रवेश को एक महत्वपूर्ण धार्मिक संस्कार माना जाता है। किसी भी नए घर में रहना शुरू करने से पहले शुभ और सही मुहूर्त में गृह प्रवेश अनुष्ठान करने से घर में सुख-समृद्धि, शांति और सकारात्मक वातावरण बना रहे। साल 2026 में गृह प्रवेश के लिए अनेक शुभ तिथियां उपलब्ध हैं। शुभ मुहूर्त का चयन पंचांग के अनुसार तिथि, वार, नक्षत्र, लग्न और ग्रहों की स्थिति देखकर किया जाता है। विशेष रूप से जब नया मकान बनकर तैयार हुआ हो या हाल ही में खरीदा गया हो, तब वास्तु दोषों और ग्रह बाधाओं से बचने के लिए शुभ दिन में गृह प्रवेश करना अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि 2026 में जनवरी से लेकर दिसंबर तक कौन-कौन ये दिन गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं। जनवरी में नक्षत्रों की सही स्तिथि न होने के कारण कोई मुहूर्त उपलब्ध नहीं है।

फरवरी में गृह प्रवेश मुहूर्त 2026
फरवरी 6, शुक्रवार, 11 फरवरी बुधवार, 19 फरवरी बृहस्पतिवार, 20 फरवरी शुक्रवार, 21 फरवरी शनिवार, 25 फरवरी बुधवार, 26 फरवरी बृहस्पतिवार।

मार्च में गृह प्रवेश मुहूर्त

मार्च 4, बुधवार, मार्च 5, बृहस्पतिवार, मार्च 6, शुक्रवार, मार्च 9, सोमवार, मार्च 13, शुक्रवार, मार्च 14, शनिवार ।

अप्रैल में गृह प्रवेश मुहूर्त
अप्रैल 20, सोमवार

मई में गृह प्रवेश मुहूर्त
मई 4, सोमवार, मई 8, शुक्रवार, मई 13, बुधवार।

जून में गृह प्रवेश मुहूर्त
जून 24, बुधवार, जून 26, शुक्रवार, जून 27, शनिवार।

जुलाई में गृह प्रवेश मुहूर्त
जुलाई 1, बुधवार, जुलाई 2, बृहस्पतिवार, जुलाई 6, सोमवार।

अगस्त, सितम्बर, अक्टूबर में गृह प्रवेश मुहूर्त
ग्रहों की अनुकूल स्तिथि न होने के कारण अगस्त, सितंबर, अक्तूबर में कोई मुहूर्त उपलब्ध नहीं है।

नवंबर में गृह प्रवेश मुहूर्त
नवंबर 11, बुधवार, नवंबर 14, शनिवार, नवंबर 20, शुक्रवार, नवंबर 21, शनिवार, नवंबर 25, बुधवार, नवंबर 26, बृहस्पतिवार।

दिसंबर में गृह प्रवेश मुहूर्त
दिसंबर 2 बुधवार, दिसंबर 3, बृहस्पतिवार, दिसंबर 4, शुक्रवार, दिसंबर 11, शुक्रवार, दिसंबर 12, शनिवार, दिसंबर 18, शुक्रवार, दिसंबर 19, शनिवार, दिसंबर 30, बुधवार।

गृह प्रवेश पूजा विधि
सबसे पहले एक शुभ कलश की स्थापना करें। इसमें गंगाजल भरें और आम या अशोक के आठ पत्ते रखें। कलश पर कुमकुम से स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। इसके बाद घर के उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) में कलश रखें और भगवान गणेश के मंत्रों का जप करें। रसोईघर में विशेष पूजा करें और पहली बार वहां कोई मीठा पदार्थ बनाकर भगवान को भोग अर्पित करें। पूजा के बाद यह प्रसाद गाय, कुत्ते, कौवे और चींटियों को दें। इसके बाद ब्राह्मणों और जरूरतमंद लोगों को दान करें, जिससे पूजा का फल पूर्ण होता है।

सबसे शुभ गृह प्रवेश मुहूर्त
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, कुल 15 योग गृह प्रवेश के लिए अत्यंत शुभ माने जाते हैं। रुद्र, श्वेत, मित्र, सार्भट, सावित्र, वैराज, विश्ववसु, अभिजीत, रोहिण, बाल, विजय, रेणेत, वरुण, सौम्य और भाग, इनमें से किसी भी शुभ योग में गृह प्रवेश करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा, शांति और समृद्धि का वास माना जाता है।

RELATED ARTICLES

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...

उत्सव के रंग में किसी ने भंग डाला तो वर्तमान तो जाएगा ही, भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा: CM योगी

गोंडा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को चेतावनी देते हुए कहा कि उत्सव के रंग में अगर किसी ने भंग डालने का काम...

गोमती संरक्षण अभियान का शुभारंभ नई नावों को दिखायी हरी झंडी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से गुरुवार को कुड़िया घाट पर गोमती...

जिसके हृदय में राम हैं वही बड़ा है : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का सप्तम दिवस, केवट प्रसंग के माध्यम से सुनाई भक्ति की महिमालखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने श्रीराम कथा के सप्तम...

फिल्म ‘मिस्टर रंगबाज’ एवं ‘गंगा गोमती’ का पोस्टर हुआ लॉन्च

सुनील रॉकी मुख्य भूमिका में दोनों फिल्मों में नजर आएंगेलखनऊ। पल्लव चैरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी एवं भव्य फिल्म्स प्रोडक्शन के संयुक्त तत्वावधान में होटल द...

दर्शकों का इतना प्यार मिलना यही सबसे बड़ी खुशी है : सिद्धार्थ गुप्ता

शुरूआत में प्रमोशन का तरीका थोड़ा अलग थालखनऊ। कृष्णावतारम भाग 1: हृदयम को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स और दर्शकों के अपार प्यार से पूरी...

पारम्परिक लोककला सांस्कृतिक उत्सव में जीवंत हुई गंगा-जमुनी तहजीब

पारम्परिक लोककला सांस्कृतिक उत्सव का भव्य आयोजनलखनऊ। सेंट्रल नोडल एजेंसी उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, प्रयागराज एवं संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के...

प्रदोष व्रत 12 को, होगी शिवजी की पूजा

प्रदोष व्रत को करने पर शनि संबंधी दोष दूर होंगेलखनऊ। सनातन परंपरा में भगवान शिव को कल्याण का देवता माना जाता है जो सबसे...

फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ का दमदार प्रोमो हुआ रिलीज

'खान-पान में मिलावट की सच्चाई को उजागर करती लखनऊ। जी स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और एमआईजी प्रोडक्शंस एंड स्टूडियोज के सहयोग से बनी फिल्म 'द इंडिया...