back to top

36 और लोगों को हुआ डेंगू

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। मौसम में बदलाव के साथ डेंगू मच्छरों की सक्रियता और बढ़ गई है। बीते 24 घंटे के दौरान शहर में 36 और लोग डेंगू की चपेट में आ गए। इनमें से अधिकांश मरीजों की हालत स्थित है और घर पर ही इलाज चल रहा है।

मंगलवार को सबसे ज्यादा मरीज चंदन नगर चिनहट सरोजिनी नगर व इंदिरा नगर में मिले। इन क्षेत्रों से पांच पांच लोग डेंगू की चपेट में पाए गए वहीं अलीगंज में 4, एन के रोड, रेडक्रास, सिल्वर व जुबली में 3- 3, ऐशबाग-2 और मोहनलालगंज में 1 मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 1287 घरों एवं आस-पास मच्छरजनित स्थितियों का सर्वेक्षण किया गया और मच्छरजनित स्थितियां पाए जाने पर आठ लोगों को नोटिस जारी किया गया।

सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि बॉस मण्डी चैराहा अशोक नगर, एफ-ब्लाक राजाजीपुरम इन फन्र्ट आफ सीएमएस स्कूल कैम्पस-3, उसमान इन्क्लेव वार्ड लाला लाजपत राय नियर संगम चैराहा, प्राथमिक विद्यालय बडा भरवारा, धनुधा खेडा बालखण्डी मार्ग आरडीएसओ, जोन-6 नगर निगम आफिस, कोहिनूर अपार्टमेन्ट प्रधान मार्केट देवा रोड, सालेह नगर तिराहा नियर पिंक बूथ के आस-पास लार्वा रोधी रसायन का छिड़काव करने के साथ लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।

उन्होंने बताया कि अधिकांश मरीजों की हालत स्थिर है उन्हें भर्ती करने की जरूरत नहीं है घर पर ही उनका इलाज किया जा रहा है किसके साथ ही सीएमओ कार्यालय का नंबर भी 24 घंटे सेवा के लिए उपलब्ध है कोई भी समस्या होने पर यहां कॉल किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...

अमेरिकी-इजराइली हमलों व खामेनेई की मौत पर दुनियाभर के नेताओं ने दी सधी हुई प्रतिक्रिया

ब्रसेल्स। यह कब तक चलेगा? क्या यह और बढ़ेगा? ईरान के सर्वाेच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर और ईरान के...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...