back to top

दुनिया में कोरोना से 3.95 करोड़ संक्रमित

वाशिंगटन। दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 3.95 करोड़ से ज्यादा हो गया है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 2 करोड़ 96 लाख 48 हजार 296 से ज्यादा हो चुकी है। मरने वालों का आंकड़ा 11.08 लाख के पार हो चुका है। महामारी से जूझ रही दुनिया के लिए एक अच्छी खबर है। अमेरिकी कंपनी फाइजर ने कहा है कि वो अगले महीने वैक्सीन के लिए मंजूरी मांगेगी।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी कंपनी फाइजर ने कहा है कि वो अगले महीने ट्रम्प एडमिनिस्ट्रेशन और एफडीए के सामने वैक्सीन को अप्रूवल देने का प्रस्ताव रखेगी। कंपनी के मुताबिक, इस बात की पूरी उम्मीद है कि इस साल के आखिर तक वैक्सीन सभी के लिए उपलब्ध हो जाएगी।

वहीं, ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी शुरूआत में सिर्फ इमरजेंसी यूज के लिए वैक्सीन का अप्रूवल मांगने जा रही है। इस बात की संभावना कम है कि अमेरिका में इलेक्शन डे यानी 3 नवंबर के पहले कोई वैक्सीन उपलब्ध होगा। वहीं, बेल्जियम के प्रधानमंत्री एलेक्जेंडर डी ने साफ कर दिया है कि संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए उनकी सरकार लॉकडाउन और कर्फ्यू जैसे सख्त कदम उठाने जा रही है।

शुक्रवार को बेल्जियम कैबिनेट और हेल्थ डिपार्टमेंट के अफसरों की एक इमरजेंसी मीटिंग हुई। इसमें फैसला किया गया कि रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। अगर जरूरत होती है तो देश के कुछ हिस्सों में लॉकडाउन भी किया जा सकता है। कैफे और रेस्टोरेंट्स एक महीने के लिए बंद कर दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

फिरोजाबाद: महिला तहसीलदार ने जिलाधिकारी पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए

फिरोजाबाद । टूंडला में तैनात तहसीलदार राखी शर्मा ने जिलाधिकारी रमेश रंजन पर उत्पीड़न और अनुचित दबाव डालने के गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि,...

महिला आरक्षण विधेयक ….. सत्तारूढ़ दल का सपा-कांग्रेस पर हमला तेज, विपक्ष ने भी दी तीखी प्रतिक्रिया

अपर्णा सपा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव की छोटी पुत्रवधू हैं, इसलिए भी उनके इस प्रतिरोध से सियासी पारा चढ़...

क्या होने वाला है कोई बड़ा ऐलान?….पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस विषय पर संबोधित करेंगे, इस बारें में...

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, यात्रा तैयारियों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। विश्वप्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा के लिए 22 अप्रैल को वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ...

फिरोजाबाद: महिला तहसीलदार ने जिलाधिकारी पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए

फिरोजाबाद । टूंडला में तैनात तहसीलदार राखी शर्मा ने जिलाधिकारी रमेश रंजन पर उत्पीड़न और अनुचित दबाव डालने के गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि,...

महिला आरक्षण विधेयक ….. सत्तारूढ़ दल का सपा-कांग्रेस पर हमला तेज, विपक्ष ने भी दी तीखी प्रतिक्रिया

अपर्णा सपा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव की छोटी पुत्रवधू हैं, इसलिए भी उनके इस प्रतिरोध से सियासी पारा चढ़...

भारत के स्मार्टफोन निर्यात में मार्च तिमाही में तीन प्रतिशत की गिरावट

नयी दिल्ली। भारत का स्मार्टफोन निर्यात लागत दबाव और कमजोर मांग के कारण 2026 की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) में सालाना आधार पर तीन प्रतिशत...