back to top

दुनिया में कोरोना से 3.88 करोड़ संक्रमित

वाशिंगटन। वर्ल्ड हेल्थ ऑगेर्नाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि साल 2022 तक दुनिया के युवाओं और स्वस्थ्य लोगों को कोविड-19 की वैक्सीन नहीं मिल सकती है। ऐसे लोगों को तब तक इंतजार करना होगा। डब्ल्यूएचओ के चीफ साइंटिस्ट सौम्य स्वामीनाथन ने गुरुवार को इसके बारे में जानकारी दी। कहा, 2021 तक कम से कम एक इफेक्टिव वैक्सीन मिलने की उम्मीद है। हालांकि यह सीमित संख्या में होगी। इसलिए केवल उन्हीं लोगों तक पहुंच सकती है जिन्हें इसकी ज्यादा जरूरत होगी। इसमें स्वास्थ्य कर्मी और हाई रिस्क वाले लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।

दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 3.87 करोड़ से ज्यादा हो गया है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 2 करोड़ 91 लाख 49 हजार 291 से ज्यादा हो चुकी है। मरने वालों का आंकड़ा 10.96 लाख के पार हो चुका है। जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने बुधवार को माना कि देश में संक्रमण की वजह से हालात गंभीर हो चुके हैं। सरकार सख्त कदम उठाने की तैयारी कर रही है।

दूसरी तरफ, पेरिस में कर्फ्यू लगा दिया गया है। फ्रांस सरकार ने इस बारे में पहले ही आगाह कर दिया था। उधर, जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने कहा कि देश में संक्रमण की दूसरी लहर की वजह से स्थिति गंभीर हो गई है। मर्केल ने एक बयान में कहा- इसमें कोई दो राय नहीं कि हम महामारी के दौर में है और स्थिति अब गंभीर हो चुकी है। हम चाहते हैं कि संक्रमितों का पता लगाकर उनका इलाज किया जा सके। देश के सभी संबंधित हेल्थ आॅर्गनाइजेशन इस काम में साथ दे रहे हैं। हर रोज मामले बढ़ रहे हैं। वहीं, फ्रांस सरकार ने देश में फिर से हेल्थ इमरजेंसी का ऐलान कर दिया है।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों में स्थायी संस्थागत विरासत छोड़ेगा : मांडविया

ग्लास्गो। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2030 में अहमदाबाद में आयोजित होने वाले 100वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करते समय...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों में स्थायी संस्थागत विरासत छोड़ेगा : मांडविया

ग्लास्गो। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2030 में अहमदाबाद में आयोजित होने वाले 100वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करते समय...

शालीमार गैलेंट वेस्ट में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से चार मजदूर घायल

लखनऊ। राजधानी के महानगर थाना क्षेत्र स्थित विज्ञानपुरी इलाके में गुरुवार सुबह एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट में बड़ा हादसा हो गया। शालीमार गैलेंट वेस्ट प्रोजेक्ट...

नागपुर के संविधान चौक पर करीब 5 घंटे से प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया

नागपुर। नागपुर पुलिस ने बुधवार देर रात संविधान चौक पर करीब पांच घंटे से प्रदर्शन कर रहे कई प्रदर्शनकारियों को हटाकर पुलिस वाहनों में...