वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। बढ़ रहे डेंगू संक्रमण के बीच गुरूवार को शहर में 29 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। इस दौरान ऐशबाग व रेडक्रास में 2-2, चन्दरनगर, एनके रोड, चिनहट व सिल्वर जुबली में 3, इन्दिरानगर व टूडियागंज 4-4 और अलीगंज में 5 मरीज मिले। वहीं 470 घरों एवं आस-पास मच्छरजनित स्थितियों का सर्वेक्षण किया गया और मच्छरजनित स्थितियां पाए जाने पर 5 लोगों को नोटिस जारी किया गया।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मनोज अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम की संयुक्त टीमों ने संजोग नगर ,राजेंद्र नगर चौराहा ,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मलेशिया मऊ, राम धर्म कांटा आदिल नगर, इको गार्डन, एग्जान मोंटेसरी स्कूल कैंबेल रोड, मायावती कॉलोनी तकरोही, सेक्टर 6 वृंदावन योजना पेट्रोल पंप के पास के आस-पास लार्वा रोधी रसायन एवं फागिंग करायी गयी और लोगों को स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान की गयी।





