back to top

जम्मू-कश्मीर में 28,400 करोड़ की नई औद्योगिक विकास योजना की घोषणा

जम्मू। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने गुरुवार को 28,400 करोड़ रुपये की नई औद्योगिक विकास योजना (आईडीएस) की घोषणा की, जिसका मकसद राज्य में निवेश, रोजगार सृजन को बढ़ावा देना है। आईडीएस का मकसद जम्मू-कश्मीर के ब्लॉक स्तर और दूरदराज के इलाकों तक औद्योगिक विकास करना है। केंद्र शासित इस प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, दूरगामी परिणाम वाले एक बड़े फैसले के तहत भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर के लिए एक नई औद्योगिक विकास योजना को मंजूरी दी है।

उन्होंने कहा, योजना क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक विकास के नए युग की शुरुआत करने और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सिन्हा ने कहा कि यह योजना अधिसूचना जारी होने की तिथि से लेकर 2037 तक के लिए है और इसका कुल परिव्यय 28,400 करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि पहली बार कोई औद्योगिक प्रोत्साहन योजना ब्लॉक स्तर तक विकास को ले जा रही है और इससे जम्मू-कश्मीर के दूर-दराज के इलाकों को फायदा होगा।

उपराज्यपाल ने कहा, यह योजना नए निवेश को प्रोत्साहित करेगी और साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में मौजूदा उद्योगों को भी बढ़ावा देगी। यह क्षेत्र के समान, संतुलित और स्थाई सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए 4.5 लाख लोगों को रोजगार मुहैया कराएगी। सिन्हा ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में विनिर्माण और सेवा क्षेत्र की इकाइयों को फायदा मिलेगा और यह योजना भारतीय अर्थव्यवस्था में जम्मू-कश्मीर की बड़ी भूमिका को दर्शाती है।

उन्होंने कहा कि यह योजना जम्मू-कश्मीर की स्थानीय क्षमताओं के उपयोग को बढ़ावा देगी और इसका मकसद विनिर्माण तथा सेवा क्षेत्रों में सरकारी नौकरियों से परे रोजगार पैदा करना है। जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए नई औद्योगिक योजना के तहत पूंजी निवेश के लिए प्रोत्साहन, पूंजीगत ब्याज पर अनुदान, जीएसटी से जुड़ी प्रोत्साहन राशि और कार्यशील पूंजी के ब्याज पर अनुदान जैसी राहत दी जाएंगी। नई योजना के तहत कृषि, बागवानी, रेशम उद्योग, मछली एवं पशुपालन सहित डेयरी उद्योग को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

गोमती संरक्षण अभियान का शुभारंभ नई नावों को दिखायी हरी झंडी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से गुरुवार को कुड़िया घाट पर गोमती...

डॉ. राजेश्वर सिंह के नेट जीरो संकल्प को मिला नया विस्तार, दूसरी बार अभियान से जुड़े मेगा स्टार संजय दत्त

ये नेट जीरो का मूवमेंट केवल सरोजिनी नगर में नहीं, पूरे हिंदुस्तान में लेकर जाना है : संजय दत्त लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर टीम इंडिया में जगह बनाई

मुंबई। भारतीय टी20 क्रिकेट में शनिवार को बदलाव की नई बयार देखने को मिली जब श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह राष्ट्रीय...

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...

उत्सव के रंग में किसी ने भंग डाला तो वर्तमान तो जाएगा ही, भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा: CM योगी

गोंडा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को चेतावनी देते हुए कहा कि उत्सव के रंग में अगर किसी ने भंग डालने का काम...

गोमती संरक्षण अभियान का शुभारंभ नई नावों को दिखायी हरी झंडी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से गुरुवार को कुड़िया घाट पर गोमती...

डॉ. राजेश्वर सिंह के नेट जीरो संकल्प को मिला नया विस्तार, दूसरी बार अभियान से जुड़े मेगा स्टार संजय दत्त

ये नेट जीरो का मूवमेंट केवल सरोजिनी नगर में नहीं, पूरे हिंदुस्तान में लेकर जाना है : संजय दत्त लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर टीम इंडिया में जगह बनाई

मुंबई। भारतीय टी20 क्रिकेट में शनिवार को बदलाव की नई बयार देखने को मिली जब श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह राष्ट्रीय...

श्रेयस अय्यर भारतीय टी20 टीम के कप्तान बने, सूर्यवंशी पहली बार टीम में शामिल

नई दिल्ली। कई दिनों से चल रही खबरों पर आज श्रेयस अय्यर नए कप्तान के तौर पर भारतीय टी20 टीम के कप्तान बनाए...