back to top

उत्तर प्रदेश में कोरोना के 2,588 नए मामले, 35 और की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 35 और कोविड-19 मरीजों की मौत हो गई तथा 2,588 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 से 35 और लोगों की मौत होने से प्रदेश में इस वायरस की चपेट में आने से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 7,559 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा छह मौतें राजधानी लखनऊ में हुई हैं। इसके अलावा मेरठ में चार तथा जालौन में तीन मरीजों की मौत कोविड-19 की वजह से हुई है। रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 2,558 नए मरीजों के कोविड-19 से पीड़ित होने की पुष्टि की गई। विभाग ने बताया कि सबसे ज्यादा 351 नए मरीज राजधानी लखनऊ में सामने आए हैं।

इसके अलावा मेरठ में 283, गाजियाबाद में 189, गौतम बुद्घ नगर में 171, कानपुर नगर में 118, प्रयागराज में 110 तथा वाराणसी में 102 नए मरीजों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की गई है। प्रसाद ने बताया कि इस समय प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की कुल संख्या 23,806 है, जिनमें से 10,902 गृह पृथकवास में हैं जबकि 2,356 निजी चिकित्सालयों में अपना इलाज करवा रहे हैं।

प्रसाद ने बताया कि बाकी मरीजों का इस समय प्रदेश सरकार की एल-1, एल-2 और एल-3 श्रेणी के चिकित्सालयों में निशुल्क इलाज चल रहा है। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि अब तक कुल 4,95,415 संक्रमित ठीक हो चुके हैं जिसकी वजह से प्रदेश में कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर 94.04 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि शनिवार को प्रदेश में 1,75,128 नमूनों की जांच की गई। इस प्रकार अब तक प्रदेश में कुल 1,79,85,811 नमूनों की जांच हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि नवंबर के महीने में प्रदेश जांच किए जा रहे नमूनों में से संक्रमित होने की औसत दर 1.6 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि इस माह में जिन जनपदों में सबसे ज्यादा संक्रमण दर देखी जा रही है, वे गौतम बुद्घ नगर, मेरठ, गाजियाबाद, लखनऊ और वाराणसी हैं।

RELATED ARTICLES

निराला नगर में साईंमय वातावरण में धूमधाम सें फूलों की होली मनाई गई

लखनऊ। जे सी गेस्ट हाउस, निराला नगर में साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ द्वारा एक साईं संध्या आयोजित करवाई गई। इस अवसर पर विश्व में...

बसपा संस्थापक कांशीराम जयंती पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बोलीं-सिर्फ बसपा ही बहुजन समाज के हित और उत्थान के लिए काम करने वाली असली...

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) और अन्य विरोधी दलों की कथनी और करनी में भारी अंतर होने...

दुबई की कंपनी केरल में करेगी 52,600 करोड़ रुपये का निवेश

तिरुवनंतपुरम। दुबई की कंपनी सोलस्टिस डेटा ने कन्नूर जिले के मट्टनूर में केइन्फ्रा औद्योगिक पार्क में 52,600 करोड़ रुपये कर निवेश करने के लिए...

पुस्तक मेला : पाठकों को भा रही है अलग-अलग विषयों की किताबें

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : तीसरा दिन यहां हैं हकीम लुकमान के चमत्कारी नुस्खे और विश्वगुरु भी प्रेम एक नदी से, भाव सुमन की...

समाज की उत्थान के लिए शिक्षा और एकजुटता पर दिया जोर

पटवा महासभा का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न लखनऊ। पटवा महासभा द्वारा सरोजिनी नगर स्थित राज बब्बर गेस्ट हाउस में हर्षोल्लास के साथ...

ईसुरी के फाग से महका बुन्देलखण्ड परिषद का होली मिलन

फूलों की होली में बिखरे बुन्देली लोक रंग लखनऊ। बुन्देलखण्ड सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहयोग परिषद द्वारा रविवार को गोमती नगर के एल्डिको ग्रीन स्थित एफिल...

30 और 31 को लखनऊ में होगा ‘यूपी इंटरनेशनल फिल्म कॉन्क्लेव-2026 ‘

समारोह में शामिल होंगी नामचीन फिल्मी और उद्योग जगत की हस्तियांलखनऊ। द फिल्म सोसाइटी आॅफ इंडिया के तत्वावधान में आगामी 30 और 31 मार्च...

महिलाओं को मिला नव अंशिका श्रमदेवी शक्ति सम्मान

महिला माह के अंतर्गत नव अंशिका फाउंडेशन की रंगोली प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केन्द्र-प्रतिभागियों ने दिया संदेश नारी एक रूप अनेक-मार्च माह के हर...

फूल देई, छम्मा देई, दैणी द्वार भर भकार…

लोकपर्व फूलदेई पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गयालखनऊ। कल्याणपुर स्थित आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी के मुख्यालय में उत्तराखंड का पावन लोकपर्व फूलदेई...