back to top

यूपी में कोरोना संक्रमण के 2402 नये मामले, 35 और की मौत

  • लखनऊ में 281 मिले पॉजिटिव, चार ने तोडा दम

  • प्रदेश में रिकवरी प्रतिशत बढ़ कर हुआ 92.25 फीसदी

  • एक्टिव केसेस में भी आ रही है लगातार गिरावट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की वजह से अक्टूबर के दूसरे हफ्ते तक बनी विकट स्थिति में अब थोड़ा-थोड़ा सुधार हो रहा है। गुरुवार को प्रदेश के 75 जिलों में संक्रमण के 2,402 नये मामले मिले हैं, जबकि 35 और लोगों की मौत हो गयी। राजधानी लखनऊ में भी संक्रमण का कहर अब काफी कम हो गया है। यहां 281 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है और महामारी से ग्रस्त चार लोगों ने दम तोड़ दिया है। इसके साथ ही प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत अब बढ़ कर 92.25 फीसदी हो गया है। इसी तरह एक्टिव मामलो में लगातार गिरावट हो रही है।

प्रदेश में अब कोरोना संक्रमण का पीक अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। यहां गुरुवार को मिले नये मामलों के बाद अब तक कुल 4,67,297 संक्रमित मिल चुके हैं। इसी तरह प्रदेश में रिकवरी दर बढ़ने के साथ ही मृत्यु दर में भी कमी आयी है। प्रदेश में अब तक मरने वालों का आंकड़ा 6790 हो गया है। लखनऊ को छोड़ कर मरने वालों में वाराणसी के 3, कानपुर नगर, प्रयागराज, मेरठ, आगरा, अयोध्या, देवरिया, हरदोई के 2-2, कौशाम्बी, अमेठी, सोनभद्र, चंदौली, सुल्तानपुर, सीतापुर, बुलंदशहर, ग़ाज़ीपुर, महराजगंज, लखीमपुर खीरी, झांसी, मुरादाबाद, गौतम बुद्ध नगर और गोरखपुर के 1-1 मरीज़ों की मौत हो गयी है।

रहधानी लखनऊ में भी हालात धीरे-धीरे समान्य होते नज़र आ रहे हैं। शहर और इसके आसपास के इलाकों में अब तक मिले कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा 60 हज़ार के पार करके 60,235 और अब तक कुल 852 लोगों की जान जा चुकी है। लखनऊ को छोड़ कर प्रदेश के अन्य प्रमुख जिलों में गौतम बुद्ध नगर में 180, ग़ाज़ियाबाद में 152, प्रयागराज में 143, मेरठ में 133 और गोरखपुर में 110 नये पीड़ित मिले हैं।

अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 2581 मरीज इलाज के बाद पूरी तरह से स्वस्थ्य होने पर डिस्चार्ज हुए है। प्रदेश में अब तक कुल 4,27,937 व्यक्ति का सफल इलाज किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 29,131 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन में 13,679 लोग हैं। अब तक कुल 2,60,186 लोग होम आइसोलेशन की सुविधा ली है और उसमे से 2,46,507 लोगों ने अपने होम आइसोलेशन की समय पूरा कर लिया है। उन्होंने बताया कि प्राइवेट हॉस्पिटलों में 2514 लोग ईलाज करा रहे है।

RELATED ARTICLES

निराला नगर में साईंमय वातावरण में धूमधाम सें फूलों की होली मनाई गई

लखनऊ। जे सी गेस्ट हाउस, निराला नगर में साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ द्वारा एक साईं संध्या आयोजित करवाई गई। इस अवसर पर विश्व में...

बसपा संस्थापक कांशीराम जयंती पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बोलीं-सिर्फ बसपा ही बहुजन समाज के हित और उत्थान के लिए काम करने वाली असली...

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) और अन्य विरोधी दलों की कथनी और करनी में भारी अंतर होने...

दुबई की कंपनी केरल में करेगी 52,600 करोड़ रुपये का निवेश

तिरुवनंतपुरम। दुबई की कंपनी सोलस्टिस डेटा ने कन्नूर जिले के मट्टनूर में केइन्फ्रा औद्योगिक पार्क में 52,600 करोड़ रुपये कर निवेश करने के लिए...

पुस्तक मेला : पाठकों को भा रही है अलग-अलग विषयों की किताबें

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : तीसरा दिन यहां हैं हकीम लुकमान के चमत्कारी नुस्खे और विश्वगुरु भी प्रेम एक नदी से, भाव सुमन की...

समाज की उत्थान के लिए शिक्षा और एकजुटता पर दिया जोर

पटवा महासभा का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न लखनऊ। पटवा महासभा द्वारा सरोजिनी नगर स्थित राज बब्बर गेस्ट हाउस में हर्षोल्लास के साथ...

ईसुरी के फाग से महका बुन्देलखण्ड परिषद का होली मिलन

फूलों की होली में बिखरे बुन्देली लोक रंग लखनऊ। बुन्देलखण्ड सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहयोग परिषद द्वारा रविवार को गोमती नगर के एल्डिको ग्रीन स्थित एफिल...

30 और 31 को लखनऊ में होगा ‘यूपी इंटरनेशनल फिल्म कॉन्क्लेव-2026 ‘

समारोह में शामिल होंगी नामचीन फिल्मी और उद्योग जगत की हस्तियांलखनऊ। द फिल्म सोसाइटी आॅफ इंडिया के तत्वावधान में आगामी 30 और 31 मार्च...

महिलाओं को मिला नव अंशिका श्रमदेवी शक्ति सम्मान

महिला माह के अंतर्गत नव अंशिका फाउंडेशन की रंगोली प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केन्द्र-प्रतिभागियों ने दिया संदेश नारी एक रूप अनेक-मार्च माह के हर...

फूल देई, छम्मा देई, दैणी द्वार भर भकार…

लोकपर्व फूलदेई पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गयालखनऊ। कल्याणपुर स्थित आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी के मुख्यालय में उत्तराखंड का पावन लोकपर्व फूलदेई...