इक्वाडोर की जेल में हिसंक झड़प में 24 कैदियों की मौत, 48 अन्य घायल

क्वीटो (इक्वाडोर)।  इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को हुई हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत हो गई और 48 अन्य घायल हो गए। इक्वाडोर की जेल सेवाओं ने एक बयान में बताया कि पुलिस और सेना करीब पांच घंटे बाद ग्वायाकिल क्षेत्रीय जेल पर स्थिति को नियंत्रित कर पाई। गुआस के गवर्नर पाबलो अरोसेमेना ने जेल के बाहर एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है। अधिकारियों ने बताया कि हिंसक झड़प में गोलियां भी चलीं, चाकू भी चलाए गए और विस्फोट भी हुए। जेल में लॉस लोबोस और लॉस चोनेरोस गिरोह के बीच यह हिंसक झड़प हुई।

 

टेलीविजन पर दिखाई जा रही तस्वीरों में कैदियों को जेल की खिड़कियों से गोलियां चलाते देखा जा सकता है। गुआस सरकार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें जेल के एक हिस्से से छह रसोइयों को निकाले जाते देखा जा सकता है। इससे पहले, देश की एक जेल में जुलाई में हुई हिंसक झड़प में 100 से अधिक कैदी मारे गए थे।

RELATED ARTICLES

योगी सरकार मेधावियो को देगी 1 लाख और टैबलेट, खिलाड़ियों को भी मिलेगा बंपर इनाम

166 मेधावी छात्र लखनऊ में होगे सम्मानित | छात्रों को एक लाख रुपये का पुरस्कार | खिलाड़ियों को भी किया जायेगा सम्मानित | लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

अब यूपी में टीचर्स का होगा तबादला, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी हो गई शुरू

ऑनलाइन स्थानांतरण आवेदन प्रक्रिया शुरू | ऑफलाइन आवेदनों के कारण फँसे शिक्षक | अगले साल से केवल ऑनलाइन प्रक्रिया | लखनऊ। प्रदेश के 4512 सहायता प्राप्त (एडेड)...

44 हजार करोड़ के थर्मल प्रोजेक्ट से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा प्रदेश

PM मोदी की यूपी को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात, 44 हजार करोड़ के थर्मल प्रोजेक्ट से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा प्रदेश कानपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश को...

Latest Articles