back to top

दुनिया में कोविड-19 से 2,06,567 लोगों की मौत

पेरिस। चीन के वुहान शहर से दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते मरने वालों का आंकड़ा 2,06,567 तक पहुंच गया है। यह जानकारी आधिकारिक स्रोतों से मिली सूचनाओं को एएफपी द्वारा सोमवार को अंतररराष्ट्रीय समयानुसार सुबह 11 बजे (भारतीय समयानुसार शाम साढ़े चार बजे)संकलित आंकड़ों से हुई है।

दुनियाभर के 193 देशों में अब तक 29,61,540 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं जबकि कम से कम 8,09,400 लोग ठीक हो चुके हैं। माना जा रहा है कि राष्ट्रीय एजेंसियों और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से प्राप्त जानकारी के आधार पर एएफपी द्वारा तैयार की गई संक्रमितों के आंकड़े वास्तविक संक्रमितों का महज एक हिस्सा है क्योंकि कई देश केवल गंभीर मामलों में ही जांच कर रहे हैं।

अमेरिका कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित देश है जहां 9,65,933 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जबकि 54,877 लोगों की मौत हुई है। इटली दूसरा देश है जहां पर सबसे अधिक मौतें हुई हैं। यहां पर 26,644 लोगों ने अपनी जान गंवाई हैं एवं 1,97,675 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। कुल 2,09,465 मामलों और 23,521 मौतों के साथ स्पेन तीसरे स्थान पर है। फ्रांस में 1,62,100 मामले सामने आए हैं जिनमें 22,856 लोगों की मौत हुई है जबकि ब्रिटेन में 20,732 लोगों ने अपनी जान कोविड- 19 से गंवाई है। यहां कुल 1,52,840 मामलों की पुष्टि हुई है।

चीन में (हांगकांग और मकाउ को छोड़कर) में अबतक 82,830 मामलों की पुष्टि हुई है और 4,633 लोगों ने अपनी जान गंवाई हैं। इनमें हाल में हुई एक मौत और संक्रमण के तीन मामले शामिल हैं। कोविड-19 से यूरोप महाद्वीप दुनिया में सबसे अधिक प्रभावित है। यहां अब तक 13,79,443 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई जिनमें से 1,24,759 लोगों की मौत हुई है। अमेरिका और कनाडा में संयुक्त रूप से 10,12,573 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और इनमें से 57,513 लोगों की मौत हुई है।

लातिन अमेरिकी और कैरीबियाई देशों में 1,69,174 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं जबकि 8,292 लोगों की मौत हुई है। एशिया (पश्चिम एशिया छोड़कर) में कोविड-19 के 2,04,217 मामले सामने आए हैं और 8,077 लोगों की मौत हुई। पश्चिम एशिया में 1,56,097 मामले आए हैं और 6,392 लोगों की मौत हुई है। अफ्रीका में कोविड-19 से 32,015 लोग संक्रमित हुए हैं और 1,425 लोगों की मौत हुई है। प्रशांत क्षेत्र में 109 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुई है जबकि 8,023 मामले सामने आए हैं।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सवलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज...

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...

सावन गीतों संग कजरी पर महिलाओं ने नृत्य की मोहक छटा बिखेरी

लखनऊ। सावन का झूला, आल्ता के रंग, गजरे की खुशबू मेहंदी के रंग... जैसे खूबसूरत परिवेश में हरे रंग के परिधानों में सोलह श्रृंगार...

नाटक ‘सारा जहां हमारा है’ ने जीता दर्शकों का दिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा किरन लता की प्रस्तुति- एकल नाटक 'सारा जंहा हमारा है का मंचन...