back to top

15 करोड़ फीस के साथ ‘ईथा’ में दिखेंगी श्रद्धा कपूर, रिलीज से पहले ही घिरी विवादों में

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ईथा को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह महाराष्ट्र की मशहूर लोक कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर का मुख्य किरदार निभाती नजर आएंगी। खबरों की मानें तो इस दमदार रोल के लिए श्रद्धा कपूर ने मेकर्स से मोटी रकम मांगी है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रद्धा कपूर ने अपनी इस नई फिल्म के लिए अपनी फीस काफी बढ़ा दी है। उन्होंने ईथा के लिए करीब 15 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।

फिल्म के प्रोड्यूसर दिनेश विजन का मानना है कि विठाबाई की यह बायोपिक श्रद्धा के करियर को एक नया मोड़ दे सकती है, इसलिए उन्हें दी गई यह रकम बिल्कुल सही है। आपको बता दें कि इससे पहले श्रद्धा को फिल्म स्त्री 2 के लिए 5 करोड़ और तू झूठी मैं मक्कार के लिए 7 करोड़ रुपये मिले थे।

फिल्म की चर्चा के साथ ही यह विवादों में भी घिर गई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के फिल्म और सांस्कृतिक विभाग ने फिल्म के नाम यानी ईथा पर आपत्ति जताई है। पार्टी के सदस्यों और विठाबाई के परिवार का कहना है कि ईथा नाम रखने से विठाबाई की पहचान को नुकसान पहुंच सकता है। उनका सवाल है कि फिल्म का नाम सीधे विठा या विठाबाई क्यों नहीं रखा गया? आपको बता दें कि इस फिल्म में रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी मुख्य भूमिकाओं में हैं और यह फिल्म 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जापान की प्रधानमंत्री तकाइची के साथ शिखर वार्ता की

नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जापान की अपनी समकक्ष सनाए तकाइची के साथ बृहस्पतिवार को शिखर वार्ता की जिसमें दोनों देशों के...

एनबीसीसी ने अप्रैल-जून तिमाही में 955 करोड़ रुपये के निर्माण ठेके दिए

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनबीसीसी ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में विभिन्न निर्माण परियोजनाओं के लिए 955.13 करोड़ रुपये...

राम मंदिर दान चोरी मामले में वाराणसी कनेक्शन उजागर, हाउसकीपिंग स्टाफ से कराई जा रही थी नोटों की गिनती

अयोध्या । अयोध्या के भव्य श्री राम मंदिर में चढ़ावे और दान की कथित चोरी के मामले की जांच में एक बड़ा और चौंकाने...

कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रवाना, 3 जुलाई से शुरू होगी पवित्र यात्रा

जम्मू। मनोज सिन्हा ने बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे को...

बहराइच : अवैध गोदाम से कफ सिरप की 8 हजार से अधिक शीशियां बरामद, दवा कारोबारी गिरफ्तार

बहराइच। औषधि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बहराइच जिले में एक दवा कारोबारी के अवैध गोदाम पर छापेमारी कर कोडीनयुक्त कफ सिरप...

सुजुकी बाइक इंडिया की जून में बिक्री 21 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज

मुंबई । जापान की दोपहिया वाहन विनिर्माता कंपनी सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया की जून में कुल वाहन बिक्री सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 1,15,030...