back to top

पश्चिम बंगाल में माकपा ने की 13 और उम्मीदवारों की घोषणा

कोलकाता। माकपा नीत वाम मोर्चा ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल में लोकसभा की 13 और सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।

38 उम्मीदवारों के नाम…

वाम मोर्चा राज्य के लिए अब तक 38 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुका है। हालांकि, माकपा ने कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे के लिए बातचीत का रास्ता खुला रखते हुए कहा कि उसने शेष उन चार सीटों के लिए नामों का ऐलान नहीं किया है, जहां पर कांग्रेस ने 2014 में जीत हासिल की थी। मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस ने कहा कि गठबंधन के लिए कल शाम तक कांग्रेस की तरफ से कोई सकारात्मक जवाब आया तो 38 उम्मीदवारों की सूची में फेरबदल भी हो सकता है।

जिसपर माकपा ने 2014 में जीत हासिल की

एक दिन पहले कांग्रेस ने 11 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की थी जिसमें रायगंज और मुर्शिदाबाद की दो सीटें भी थीं, जिसपर माकपा ने 2014 में जीत हासिल की थी। बोस ने यहां संवाददाताओं से कहा, हमने 38 उम्मीदवारों की एक सूची घोषित की है। हमने बाकी उन चार सीटों के लिए नामों का ऐलान नहीं किया है, जहां पर कांग्रेस पिछली बार (2014) जीती थी। हम कांग्रेस के जवाब के लिए बुधवार शाम तक इंतजार करेंगे। उन्होंने कहा, अगर जवाब नहीं आया तो हम बाकी चार सीटों के बारे में निर्णय करेंगे। सकारात्मक जवाब आया तो चीजें बदलेंगी। मैंने आज जिस सूची की घोषणा की उसे बदल भी सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है सद्बुद्घि आएगी।

राज्य में भाजपा विरोधी

राज्य में भाजपा विरोधी और तृणमूल कांग्रेस विरोधी अधिकतम वोटों को एकजुट करने की जरूरत का कांग्रेस को अहसास होगा। जवाब में, कांग्रेस प्रदेश समन्वय समिति के अध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य ने पीटीआई भाषा से कहा, हम इस तरह के अल्टीमेटम के सामने नहीं झुकेंगे। हमारी पार्टी की एक नीति है और हम जल्दबाजी में फैसला नहीं करते हैं। हमने मामले पर चर्चा की है। देखते हैं क्या होता है। वाम मोर्चा ने पिछले शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में 25 सीटों के लिए अपनी पहली सूची की घोषणा करते हुए 17 सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ी थी।

RELATED ARTICLES

 जेपीएनआईसी को निजी कंपनी/कंसोर्टियम को 35 वर्ष के लिए लीज पर देगा एलडीए

ओपन बिड के माध्यम से वृंदावन बॉटलर्स एंड रॉकवुड होटल्स के कंसोर्टियम का हुआ चयनलखनऊ। नौ साल से जांच से घिरे सपा सरकार...

हरिद्वार तक 10,761 करोड़ से विस्तारित होगा गंगा एक्सप्रेसवे

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के एक्सप्रेसवे नेटवर्क के विस्तार और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने...

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने रद्द की ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा, 2 दिन पहले ही अभ्यर्थियों तक पहुँच गए सवाल 

मुंबई। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग के ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में धांधली का आरोप लगा है। जिसके बाद एमपीएससी ने मार्च में हुई स्क्रीनिंग...

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में लगी आग, 16 नवजातों में से 15 की मौत, एक सुरक्षित

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) में मंगलवार सुबह भीषण आग लगने से दिल...

CM योगी बोले- छह महीने में एक लाख युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी 

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार ने 9 साल में 9.30 लाख से अधिक युवाओं को पारदर्शी ढंग से बिना भेदभाव सरकारी...

कंपनी ने हटाया विज्ञापन…कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड पर क्यों बढ़ा बवाल?

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के हाल ही में मॉडर्न ज्वेलरी ब्रांड का रक्षाबंधन विज्ञापन पर विरोध की आवाज उठने के बाद ये ऐड वापस...