back to top

12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं की तमन्ना

ज्योत्सना यादव ने 99.4 अंक पाकर राजधानी में पहला स्थान हासिल किया

विशेष संवाददाता
लखनऊ। सीबीएसई 12वीं के नतीजे में एलपीएस साउथसिटी की छात्रा ज्योत्सना यादव ने 99.4 अंक प्रतिशत के साथ राजधानी में पहला स्थान हासिल किया है। ज्योत्सना ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम की छात्रा हैं। ज्योत्सना आईएएस बनने के बाद राजनीति में आना चाहती हैं। उनका मानना है कि इसके जरिये उन्हें आईएएस बनकर जमीनी हकीकत को समझने का मौका मिलेगा। इस अनुभव का प्रयोग वह राजनीति में बेहतर तरीके से कर सकेंगी। इन्दिरा गांधी और अटल विहारी वाजपेयी उनके आदर्श हैं। उनका कहना है कि आने वाला जमाना तकनीक पर ही आाधारित रहेगा। पिता बाल कृष्ण यादव हाईकोर्ट मेंतैनात हैं। मां किरन यादव गृहिणी हैं। ज्योत्सना के इतिहास और भूगोल में 100 अंक आए हैं। जबकि हिन्दी, अंग्रेजी व अर्थशास्त्र में 99 अंक मिले हैं। उन्हें पढ़ाई के साथ- साथ बैडमिंटन खेलने का शौक है।

 

एलपीएस सेक्टर डी के छात्र अभिनव गौर ने 99.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। अभिनव डॉक्टर बनना चाहते हैं। उनका कहना है कि कोराना महामारी की परिस्थिति को देखते हुए परीक्षा न कराने का एक बेहतर निर्णय लिया गया। नई- नई चीजों के बारे में जानने का शौक है। हमेंशा सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। यदि आात्मबल मजबूत हो तो हर कार्य में सफलता जरूर मिलेगी। पिता अजय प्रकाश गौर लोको पायलट हैं। मां सारिका गौर गृहिणी हैं। अभिनव को रसायन विज्ञान में 100 अंक मिले हैं। अंग्रेजी, बायो, भौतिक विज्ञान व फिजिकल एजुकेशन में 99 अंक आए हैं। नेहरू रोड स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल की छात्रा ईशा अग्रवाल ने 99.2 प्रतिशत अंक के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है। क्लैट परीक्षा में भी 95 पर्सेंटाइल हासिल किया है। उनका सपना एलएलबी करने के बाद आईएएस बनना है। मनोविज्ञान में 100 अंक मिले हैं। वहीं इतिहास, अंग्रेजी, भूगोल व अर्थशास्त्र में 99 अंक प्राप्त हुए हैं। पिता गौरव गुप्ता व्यवसायी हैं। मां नीशू गुप्ता गृहिणी हैं। किताबें पढ़ने का शौक हैं।

 

जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल की छात्रा हिना नायला ने 99 प्रतिशत अंक के साथ परीक्षा पास की हैं। वह इंग्लैंड से मनोविज्ञान में बीएससी आॅनर्स करना चाहती हंै। इसके बाद रिसर्च के क्षेत्र में जाना है। मनोविज्ञान में 100, अंग्रेजी, बिजनस स्टडीज, इंटरप्रेन्योरशिप में 99 अंक मिले हैं। वहीं एकाउंटेसी में 98 अंक आए हैं। खाली समय में कहानियां लिखना पसंद है। मां नायला जमाल आईआईएलएम की डायरेक्टर हैं। हिना का मानना है कि बोर्ड ने परिस्थिति को देखते हुए परीक्षा न कराने का अच्छा निर्णय लिया गया था।नवयुग रेडियंस सीनियर सेकेण्डरी स्कूल की छात्रा अंजली पाण्डेय ने 99 प्रतिशत अंक पाए हैं। अंग्रेजी, हिन्दी, भूगोल व समाजशास्त्र सभी विषय में 99 अंक प्राप्त किये हैं। अब डीयू से भूगोल विषय में बीए आनर्स करना है। इसके बाद आईएएस की तैयारी करनी है। इनको खाली समय में गाने सुनने का शौक है। पिता संजय पाण्डेय दिव्यांग बच्चों को पढ़ाते हैं। मां कुसुम पाण्डेय गृहिणी हैं।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड महापरिषद ने योगी आदित्यनाथ को किया हरेला भेंट

लखनऊ। आज उत्तराखंड महापरिषद, लखनऊ के अध्यक्ष हरीश चंद्र पंत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट...

पुरी रथ यात्रा : भगवान जगन्नाथ के मंदिर में पहंडी अनुष्ठान संपन्न

पुरी। ओडिशा के पुरी में नौ दिनों तक चलने वाली वार्षिक रथ यात्रा की शुरूआत लागातार बारिश और लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पहंडी...

फिर चला मेस्सी का जादू, इंग्लैंड को हराकर अर्जेन्टीना फाइनल में

अटलांटा । कप्तान लियोनल मेस्सी ने पहले हाफ में जूझने के बाद दूसरे हाफ के अंतिम लम्हों में अपना जलवा बिखेरा और दो गोल...

झाल, करताल, ढोलक और जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा शहर

राजधानी में जगह-जगह निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, भक्तों ने भक्ति भाव से खींचा रथ, की पूजा-अर्चनालखनऊ। जगन्नाथ रथयात्रा के दिन गुरुवार को राजधानी...

19 से शुरू होगा वर्षायोग कलश स्थापना महोत्सव

भव्य शोभायात्रा के साथ आशियाना जैन मंदिर पहुंचे उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराजलखनऊ। उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज (ससंघ) आज...

पहाड़ी गीतों संग उत्तराखंड की महिलाओं ने मनाया हरेला पर्व

उत्तराखण्ड समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया लोकपर्व हरेलालखनऊ। कल्याणपुर में प्रवासी उत्तराखण्ड समाज एवं आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में उत्तराखण्ड...

उत्तराखंड महापरिषद ने योगी आदित्यनाथ को किया हरेला भेंट

लखनऊ। आज उत्तराखंड महापरिषद, लखनऊ के अध्यक्ष हरीश चंद्र पंत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट...

पुरी रथ यात्रा : भगवान जगन्नाथ के मंदिर में पहंडी अनुष्ठान संपन्न

पुरी। ओडिशा के पुरी में नौ दिनों तक चलने वाली वार्षिक रथ यात्रा की शुरूआत लागातार बारिश और लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पहंडी...

फिर चला मेस्सी का जादू, इंग्लैंड को हराकर अर्जेन्टीना फाइनल में

अटलांटा । कप्तान लियोनल मेस्सी ने पहले हाफ में जूझने के बाद दूसरे हाफ के अंतिम लम्हों में अपना जलवा बिखेरा और दो गोल...