लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 112 नए मामले सामने आए जबकि दो संक्रमितों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश में संक्रमितों की संख्या छह लाख से ज्यादा हो गई हैं जबकि अब तक कुल मौतों का आंकड़ा 8,698 पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग से जारी बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 112 नए मामले सामने आए।
राज्य में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 3,332 है जबकि अब तक 5,90,071 लोगों को उपचार के बाद घर भेजा जा चुका है। राज्य में अब तक कुल मामलों की संख्या 6,02,001 हो गई है। ताजा मौतें गोरखपुर और पीलीभीत में हुई हैं। जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को 1.34 लाख से अधिक नमूनों का परीक्षण किया गया था और अब तक राज्य में 2.93 करोड़ से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है।





