back to top

उप्र में कोरोना के 110 नए मामले, संक्रमित लोगों की संख्या 1294 पहुंची

नौ जिले कोरोना मुक्त, 140 ठीक होकर पहुंचे घर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस संक्रमण का प्रकोप कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। मंगलवार को प्रदेश के 53 जिलों से संक्रमण के 110 मामले सामने आये हैं, जबकि एक्टिव केसेस की संख्या भी बढ़ कर 1134 हो गयी है। अब तक प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 1294 हो गए हैं। सूबे में अब तक संक्रमण से मरने वालों की संख्या 18 है।

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी के साथ संयुक्त प्रेससवार्ता में प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि अब तक 140 लोगों को संक्रमण समाप्त होने के बाद घर भेजा जा चुका है। मौजूदा समय में प्रदेश के नौ जिलों में एक भी एक्टिव केस नहीं है। इस समय लॉकडाउन, क्वारंटाइन, टेस्टिंग और इलाज के माध्यम से 44 जिलों में कन्टेनमेंट और सर्विलांस की कार्यवाही लगातार चल रही है।

प्रमुख सचिव ने कहा कि सभी जिलों में युद्धस्तर पर कन्टेनमेंट की कार्यवाही चल रही है। इसके लिए जो कांटेक्ट ट्रेसिंग (संपर्क में आये लोगों की पहचान करने की) की कार्यवाही की जा रही है। सोमवार को प्रदेश में 1748 सर्विलांस टीमों ने पूरे प्रदेश में काम किया है और अभी तक 23000 से ज्यादा टीम कांटेक्ट ट्रेसिंग पर काम कर चुकी हैं। आइसोलेशन वार्डस में आज की तारिख में 1242 मरीज भर्ती हैं। इसी तरह 10800 लोग फैसिलिटी क्वारंटाइन में हैं। उन्होंने कहा कि फैसिलिटी क्वारंटाइन में जो पॉजिटिव मरीज होता है, उसके परिवार वालों, रिश्तेदार या हाल फिलहाल में उनके संपर्क में आय लोगों को रखा जाता है।

प्रसाद ने बताया कि क्वारंटाइन में रखे गए लोगों की टेस्टिंग कराई जाती है और रिपोर्ट के हिसाब से या तो उनको आइसोलेट करते हैं या फिर क्वारंटाइन में ही रखा जाता है। जितने भी मामले सामने आये हैं, वह सभी यहीं से आये हैं। यह अच्छी चीज है कि जितनी जल्दी हो सके पॉजिटिव केसेस को वहां से निकाल लें, ताकि कम्युनिटी में और लोगों को संक्रमण न हो।
प्रमुख सचिव ने बताया कि सोमवार को 3039 सैंपल टेस्टिंग के लिए भेजे गए थे और अब तक 2800 की टेस्टिंग की जा चुकी है। पूल टेस्टिंग की कार्यवाही लगातार चल रही है, लेकिन ऐसे इलाकों में जहां पॉजिटिव केसेस के संभावना कम होती है।

उन्होंने साफ किया कि पूल टेस्टिंग उन इलाकों में नहीं की जाती है जहां से संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। पूल टेस्टिंग सिर्फ बफर जोन में ही कराई जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके की कहीं वहां भी कोई संक्रमित मरीज तो नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रयास किये जा रहे हैं कि किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के अलावा अन्य लैबों में भी पूल टेस्टिंग हो सके।

RELATED ARTICLES

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...