back to top

प्रभावित 10 देश : संक्रमण के मामले में भारत छठे नंबर पर

  • एक दिन में सबसे अधिक 9,887 नये मरीज

नयी दिल्ली। भारत इटली को पीछे छोड़कर कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से सबसे बुरी तरह से प्रभावित दुनिया का छठा देश बन गया है। देश में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 9,887 नए मरीज सामने आने के साथ ही कोविड-19 के मामले बढ़कर 2,36,657 हो गए हैं।
भारत में शनिवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के कारण 294 मरीजों ने दम तोड़ दिया जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 6,642 हो गई है।

देश में लगातार तीसरे दिन नौ हजार से अधिक नये मामले सामने आए हैं। अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका, ब्राजील, रूस, स्पेन और ब्रिटेन के बाद कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में भारत अब छठे स्थान पर आ गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 1,15,942 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि।,14,072 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जिनमें से 4,611 मरीज पिछले 24 घंटे में ठीक हुए हैं। वहीं एक मरीज देश से बाहर जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अब तक 48.20 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

संक्रमण के मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अबतक 45,24,317 नमूनों की जांच की गई है। इनमें से भी 1,37,938 नमूनों की जांच गत 24 घंटे में हुई है। देश में इस खतरनाक वायरस से अब तक 6,642 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से सबसे ज्यादा 2,849 मौत महाराष्ट्र में हुई हैं।

इसके बाद गुजरात में।,190, दिल्ली में 708, मध्य प्रदेश में 384, पश्चिम बंगाल में 366, उत्तर प्रदेश में 257, तमिलनाडु में 232, राजस्थान में 218, तेलंगाना में 113 और आंध्र प्रदेश में 73 लोगों की मौत हुई है। कर्नाटक में 57 और पंजाब में 48 मरीजों की संक्रमण के कारण जान गई है। जम्मू-कश्मीर में 36 लोगों की मौत हुई है जबकि बिहार में 29, हरियाणा में 24, केरल में 14, उत्तराखंड में 11, ओडिशा में आठ और झारखंड में सात लोगों की मौत हुई है।

हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में कोविड-19 से पांच-पांच लोगों की मौत हुई। असम में चार जबकि छत्तीसगढ़ में दो लोगों की मौत हुई। मेघालय और लद्दाख में एक-एक रोगी की मौत हुई है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार मृतकों में 70 फीसदी वैसे लोग हैं जो पहले से ही अन्य बीमारियों से पीड़ित  थे।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी 20-21 जून को पश्चिम बंगाल और ओडिशा के दौरे पर रहेंगे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 20-21 जून 2026 को पश्चिम बंगाल और ओडिशा का दौरा करेंगे। 20 जून को दोपहर लगभग 3:45 बजे,...

राम मंदिर दान विवाद पर सीएम योगी बोले-सबूत हों तो SIT को दें, दोषी नहीं बचेंगे

लखनऊ/अयोध्या। अयोध्या के राम मंदिर में दान को लेकर उठे विवाद पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने स्पष्ट...

टेलीग्राम को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, बैन हटाने से किया इनकार

नई दिल्ली। देश में टेलीग्राम पर नीट री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ...

नये मौके तलाशना चाहती हूं : हेली शाह

'गुल्लक' जैसी कास्ट के साथ काम करना मेरे लिए खास अनुभव रहालखनऊ। टीवी एक्ट्रेस हेली शाह इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं. हाल ही...

योगी सरकार का बड़ा फैसला… पीआरडी जवान अब बनेंगे राज्य कर्मचारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों को बड़ी राहत देते हुए उन्हें राज्यकर्मी का दर्जा देने का आदेश जारी...

प्रधानमंत्री मोदी 20-21 जून को पश्चिम बंगाल और ओडिशा के दौरे पर रहेंगे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 20-21 जून 2026 को पश्चिम बंगाल और ओडिशा का दौरा करेंगे। 20 जून को दोपहर लगभग 3:45 बजे,...

राम मंदिर दान विवाद पर सीएम योगी बोले-सबूत हों तो SIT को दें, दोषी नहीं बचेंगे

लखनऊ/अयोध्या। अयोध्या के राम मंदिर में दान को लेकर उठे विवाद पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने स्पष्ट...

टेलीग्राम को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, बैन हटाने से किया इनकार

नई दिल्ली। देश में टेलीग्राम पर नीट री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ...

श्रेयांका पाटिल चोट के कारण टी20 विश्व कप से बाहर, प्रेमा रावत टीम में शामिल

लीड्स। भारत की ऑफ स्पिनर श्रेयांका पाटिल टखने की चोट के कारण महिला टी20 विश्व कप से बाहर हो गई हैं और उनकी जगह...