back to top

बुमराह श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर, जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी को पहली टीम में मिली जगह

नई दिल्ली। श्रीलंका दौरे से पहले भारतीय टीम एक बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस दौरे से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी को टीम में चुना गया है। बीसीसीआई ने सोमवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।

बुमराह को इंग्लैंड में वनडे सीरीज के दौरान चोट लग गई थी और फिर वह बेंगलुरू स्थिति बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस गए थे। वह पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं और इसलिए उन्हें बाहर कर दिया गया।बीसीसीआई ने अपने बयान में लिखा है, जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज के दौरान बाएं घुटने में लगी चोट से पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं और इसी कारण वह श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं।

बीसीसीआई ने नबी के नाम का एलान करते हुए लिखा, मेंस सेलेक्शन कमेटी ने बुमराह की जगह पर आकिब नबी को शामिल किया है। जम्मू-कश्मीर के गेंदबाज को पहली बार टीम इंडिया में शामिल किया गया है।भारत को श्रीलंका दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। पहला मैच 15 से 19 अगस्त के बीच गॉल में खेला जाएगा। वहीं दूसरा टेस्ट कोलंबो में 23 से 27 अगस्त के बीच होगा। इससे पहले टीम इंडिया तीन दिन का अभ्यास मैच खेलेगी जो सात से नौ अगस्त के बीच होगा। टीम इंडिया चार तारीख को श्रीलंका के लिए रवाना होगी।

नबी ने जम्मू-कश्मीर को 2025-26 का रणजी ट्रॉफी खिताब दिलाने में अहम रोल निभाया था। उन्होंने इस सीजन कुल 60 विकेट अपने नाम किए थे। वह हाल ही में श्रीलंका दौरे पर गई इंडिया-ए टीम का भी हिस्सा थे। लंबे समय से उनको सेलेक्ट न किए जाने को लेकर सवाल उठ रहे थे।

RELATED ARTICLES

होइहि सोइ जो राम रचि राखा… कोर्ट से बरी होने के बाद बोले बृजभूषण शरण सिंह, कहा- आज खुशी का दिन है

नई दिल्ली। महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों से दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा बरी किए जाने के बाद...

भारत पदक तालिका में चौथे नंबर पर रहा …70 स्वर्ण समेत 171 पदक के साथ आस्ट्रेलिया फिर शीर्ष पर रहा

ग्लास्गो। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में ऐसे कई खेल नहीं थे जिनमें भारत सबसे प्रबल दावेदार था लेकिन इसके बावजूद भारतीय दल ने राष्ट्रमंडल खेल...

केजीएमयू के डॉ. आनंद मिश्रा एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के अध्यक्ष निर्वाचित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के एंडोक्राइन सर्जरी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद मिश्रा को...

यूपी विधानसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित, राम मंदिर चढ़ावा विवाद और नीट पेपर लीक पर सपा विधायकों का प्रदर्शन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन शोक प्रस्ताव पारित किए जाने के बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए...

सहरसा : पैसेंजर ट्रेन के इंजन में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

सहरसा। बिहार के सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह करीब 3 बजे पैसेंजर ट्रेन नंबर 63344 (समस्तीपुर-सहरसा) के इंजन और उससे...

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी, राउज एवेन्यू कोर्ट ने सबूतों के अभाव में सुनाया फैसला

नई दिल्ली।भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बड़ी कानूनी...