back to top

‘बड़े भाई साहब’ में दिखी दो भाइयों की कहानी

मुंशी प्रेमचंद की अमर कहानी ‘बड़े भाई साहब’ का मंचन
लखनऊ। सांस्कृतिक और सामाजिक संस्था ‘बैक स्टेज’ द्वारा केसरबाग स्थित बलराम साहनी प्रेक्षागृह में महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद की प्रसिद्ध कहानी ‘बड़े भाई साहब’ पर आधारित नाटक का सफल मंचन संपन्न हुआ। अंशुमान दीक्षित के कुशल निर्देशन में प्रस्तुत इस नाटक ने दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ जीवन के गहरे अर्थों पर सोचने के लिए भी मजबूर कर दिया।
कहानी दो भाइयों के संबंधों, अनुशासन, पढ़ाई के तनाव और पारिवारिक आत्मीयता के इर्द-गिर्द घूमती है। मंच पर बड़े भाई के किरदार में सुनील दीक्षित ने अपनी गंभीर और अनुशासित अभिनय शैली से सबका ध्यान खींचा, वहीं छोटे भाई के रूप में रूपल अग्रवाल (जो सहायक निर्देशक भी हैं) की चंचलता और मासूमियत ने प्रेक्षागृह में जमकर ठहाके लगवाए। दोनों की जुगलबंदी और सहज संवादों ने नाटक को अत्यंत जीवंत बना दिया। नाटक का संदेश बेहद प्रभावी रहा कि असली शिक्षा केवल किताबों या अंकों तक सीमित नहीं होती, बल्कि जीवन का सच्चा ज्ञान अनुभव, अनुशासन और विनम्रता से आता है।
इस मंचन को भव्य बनाने में पूरी नेपथ्य (बैकस्टेज) टीम का योगदान सराहनीय रहा। प्रस्तुति नियंत्रण मो० हैदर का था, जबकि विक्रम सिंह के मधुर संगीत और संजय त्रिपाठी व इंद्रजीत की लाइट व्यवस्था ने दृश्यों को प्रभावशाली बनाया। दिनेश अवस्थी के मेकअप, अम्बरीश दीक्षित के वस्त्र विन्यास और अनवर बेग की फोटो/वीडियोग्राफी में भूमिका निभाई। ने पात्रों को जीवंत रूप दिया। प्रचार-प्रसार और व्यवस्था की कमान संदीप राजभर व अमर राजभर ने संभाली। संस्था के सचिव व थिएटर/फिल्म विशेषज्ञ दबीर सिद्दीकी का विशेष सहयोग भी सराहनीय रहा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित दर्शकों ने खड़े होकर पूरी टीम की सराहना की और तालियों की गड़गड़ाहट से सभागार गूंज उठा।

RELATED ARTICLES

गुरु-शिष्य परंपरा का उत्सव गुरु पूर्णिमा आज, शुभ योग में होगी पूजा

लखनऊ। ज्योतिष विद्या में गुरु पूर्णिमा का दिन विशेष महत्व रखता है। गुरु पूर्णिमा के दिन विष्णु भगवान और माता लक्ष्मी की आराधना की...

वास्तु विधान के साथ संपन्न हुआ चातुर्मास कलश स्थापना दिवस

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत मंगलवार को...

सात मंचों से हुआ शंखनाद, भक्तिमय हुआ वातावरण

गोमती तट पर दिखा आस्था का महा संगमगुरु पूर्णिमा पर गोमती सफाई व अतिक्रमण के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियानसनातन महासभा द्वारा आयोजित 154वीं आदि गंगा...

राहुल व आलोक के तबला वादन ने समां बांधा

दीक्षारम्भ : भाषण एवं सांगीतिक प्रस्तुति सम्पन्नलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत आज विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में प्रेरक...

श्री मणिमहेश्वर महादेव मंदिर में हुआ सुंदरकांड पाठ

लखनऊ। मां जासोमती फाउंडेशन के तत्वावधान में मंगलवार को हरदोई रिंग रोड पारा स्थित श्री मणिमहेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण...

आषाढ़ पूर्णिमा आज, मां लक्ष्मी संग नारायण का मिलेगाा आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन परंपरा में किसी भी मास के शुक्लपक्ष में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि का बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है। हिंदू मान्यता...