विश्व रचनाकार मंच ने महिला रचनाकारों को किया सम्मानित
लखनऊ। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच दिल्ली ने लखनऊ के प्रेस क्लब में नारी रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि राघवेन्द्र ठाकुर ने अध्यक्षता लखनऊ की प्रख्यात कवयित्री डॉ. शोभा दीक्षित ‘भावना’, माँ शारदे की ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया गया । इस अवसर पर कवि राममूर्ति ‘अधीर’ ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। समारोह में मंच के संस्थापक राघवेन्द्र ठाकुर द्वारा संपादित पुस्तक भारत के महिला काव्य रत्न (खंड-3) का लोकार्पण किया। इस पुस्तक में देश की 101 चयनित महिला रचनाकारों की रचनायें प्रकाशित की गई हैं। इस अवसर पर प्रयागराज की वरिष्ठ कवयित्री डॉ. पूर्णिमा पाण्डेय द्वारा रचित पुस्तक छंद मणिका का लोकार्पण कया गया।
समारोह की विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कवयित्री डॉ. हेमा पाण्डेय व कवयित्री डॉ. पूर्णिमा पाण्डेय मौजूद रहीं। स्वागत संबोधन डॉ. विभा प्रकाश ने व संचालन कवयित्री मीनाक्षी सिंह जी किया। इस अवसर पर संस्थापक राघवेन्द्र ठाकुर ने 40 महिला रचनाकारों को लखनऊ नारी रत्न सम्मान व लखनऊ नारी गौरव सम्मान से सम्मानित किया। अंत में डॉ हेमा पांडे ने समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया।





