back to top

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी: अमित शाह बोले- इन्फ्रास्ट्रक्चर में यूपी नंबर वन राज्य बनेगा

लखनऊ: रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-2 का शुभारंभ करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि अगले पांच वर्षो में भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया के शीर्ष तीन देशों में शामिल होगी। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से 65 हजार करोड़ रुपये की 250 से अधिक निवेश परियोजनाएं आने वाले दिनों में धरातल पर उतरेंगी। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 से 2019 के बीच पांच अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था की नींव रखी। देश की अर्थव्यवस्था को 11वें से पांचवें स्थान पर लेकर आए हैं। मैं वादा करता हूं कि हम देश को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाएंगे। आने वाले पांच सालों भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया के शीर्ष तीन देशों के बराबर होगी। शाह ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि इस पर कई लोग इस पर टीका टिप्पणी करते रहे। मैं आज कहना चाहता हूं कि देश की अर्थव्यवस्था को पांच ट्रिलियन डॉलर पर ले जाने की बुनियाद हमारी सरकार डाल चुकी है।

 

उन्होंने कहा, मैं गुजरात से आता हूं और देश में सबसे सफल इन्वेस्टर समिट की शुरुआत गुजरात ने की, लेकिन यूपी को जानता हूं। इतनी जल्दी इस सफल आयोजन को जमीन पर उतारने में योगी जी सफल हुए हैं। पांच साल की कार्ययोजना की गारंटी मैं दे सकता हूं कि इन्फ्रास्ट्रक्चर में यूपी नंबर वन राज्य बनेगा। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री की उपस्थिति में हुए प्रथम इन्वेस्टर्स समिट के पांच माह के अंदर लगभग 81 इकाइयों का शिलान्यास व 7 हजार करोड़ का इन्वेस्टमेंट हुआ और आज लगभग 250 परियोजनाओं का शिलान्यास व 65 हजार करोड़ रुपये इन्वेस्टमेंट की शुरुआत इस कार्यकम से होने जा रही है।

 

5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी का रास्ता भी यूपी से होकर जाता है

उन्होंने कहा, मैं 16 साल की उम्र से सुनता आया था देश के प्रधानमंत्री होने का रास्ता लखनऊ होकर जाता है। अटलजी भी यहीं से प्रधानमंत्री बने और मोदीजी भी यूपी के वाराणसी से बने। आज कहता हूं कि 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी का रास्ता भी यूपी से होकर जाता है। अमित शाह ने कहा कि 15000 साल के इतिहास की भूमि उत्तर प्रदेश के पर्यटन में असीम संभावनाएं हैं। निवेशकों की बाधा बन चुके अपराध दो साल के कार्यकाल में समाप्त करने का काम प्रदेश की सरकार ने किया है। प्रदेश में 40 मेडिकल कॉलेज खोलना तय हुआ था, 17 की नींव पड़ गई है।

बधाई के पात्र हैं योगी आदित्यनाथ

उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने 14 जिलों में वाणिज्यिक न्यायालय बनाने का निर्णय किया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कानूनों का सरलीकरण, सिविल एविएशन, आईटी डेरी पर्यटन में काम किया। 2022 के चुनाव से पहले देश में नंबर एक राज्य बनाने का काम इस क्षेत्र में योगी आदित्यनाथ करेंगे। प्रदेश सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल पर फोकस करने का काम किया है। यूपी के लॉ एंड ऑर्डर को बहुत अच्छा करने का काम सबसे अहम है। योगी आदित्यनाथ ने दो साल के अंदर ही उप्र की कानून व्यवस्था में जमीन-आसमान का अंतर लाने का काम किया है।

उत्तर प्रदेश के अंदर विकास की एक नई शुरुआत

शाह ने कहा कि लखनऊ में फरवरी 2018 में जब 4 लाख 68 हजार करोड़ रुपए के निवेश के लगभग 1000 एमओयू हुए थे तब भी मुझे बहुत खुशी हुई थी। आज उनको धरातल पर उतरता देख भी मैं बहुत खुश हूं। आज उत्तर प्रदेश के अंदर विकास की एक नई शुरुआत हुई है, इससे देश के सबसे बड़े प्रदेश में आर्थिक गतिविधियां और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। देश में सबसे सफल इंवेस्टर्स समिट की शुरुआत गुजरात ने की थी। यह तो बेहद आश्चर्य की बात है कि उत्तर प्रदेश में भी इतने कम समय में सीएम योगी आदित्यनाथ जी इसे सफल बनाया है।

इसके पहले उन्होंने 60 हजार करोड़ के 290 नए प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि देश में सबसे पहले इंवेस्टर्स समिट की शुरूआत गुजरात में हुई लेकिन यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली इंवेस्टर्स समिट में साइन हुए एमओयू की 25 प्रतिशत योजनाएं इतने कम समय में धरातल पर उतारी है। इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। इससे पहले एयरपोर्ट पर उनका स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं दिनेश चंद्र शर्मा ने किया। इस दौरान उद्योग जगत से जुड़ी कई नामी कम्पनियों के दिग्गज शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

ग्रीन नैनो तकनीक टमाटर को लंबे समय तक ताज़ा रखने में हो सकती है कारगर

लखनऊ: भारत में हर साल बड़ी मात्रा में टमाटर कटाई के बाद खराब हो जाते हैं। टमाटर की शेल्फ लाइफ (ताज़ा रहने की अवधि)...

सीएम योगी ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में नौवें तीन दिवसीय आम महोत्सव का किया उद्घाटन

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में नौवें तीन दिवसीय आम महोत्सव का उद्घाटन किया और 'आम महोत्सव 2026'...

यह केवल कलयुग नहीं, छलयुग है, इस धोखे के दौर में सतर्क रहें : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

राममंदिर दान चोरी का मामला: SIT मंदिर ट्रस्ट के पिछले 5 साल के खातों का दोबारा ऑडिट करेगी अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर में दान...

ग्रीन नैनो तकनीक टमाटर को लंबे समय तक ताज़ा रखने में हो सकती है कारगर

लखनऊ: भारत में हर साल बड़ी मात्रा में टमाटर कटाई के बाद खराब हो जाते हैं। टमाटर की शेल्फ लाइफ (ताज़ा रहने की अवधि)...

योगिनी एकादशी 10 को, भक्त करेंगे श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। जुलाई के महीने में कई व्रत और त्योहार पड़ते हैं। हिंदी कैलेंडर के अनुसार आषाढ़ का महीना 30 जून से शुरू होगा। इसी...

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में प्रतिभागियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

विविध शैक्षणिक एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा 16वें दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में, राजभवन, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय...

चातुर्मास पूर्व जैन मंदिरों में होंगे विशेष धार्मिक आयोजन

श्रीजी पूजन, गुरु अर्चना एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगालखनऊ। आगामी चातुर्मास से पूर्व नगर में जैन समाज द्वारा धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों...

कोलकाता और बेंगलुरु के ताजे फूलों से सजेगा श्याम दरबार

9 को मनाया जाएगा श्री खाटू श्याम मंदिर का वार्षिक उत्सवलखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में आगामी 9 जुलाई को...

अस्सी प्रतिशत साहित्यकार अपनी हिंदी अपनी जेब में रखकर चलते हैं : व्योमा मिश्रा

बालकथाओं का फ्रÞेंच से हिंदी में अनुवाद कियालखनऊ। व्योमा मिश्रा एक मानी हुई साहित्यकार, अनुवादक और स्थापित सृजनात्मक एडिटर और प्रूफ-रीडर हैं और लंबे...