back to top

अखिलेश ने नड्डा के प्रेस कांन्फ्रेंस पर कसा तंज,बोले-विभाग किसी और मंत्री का और जवाब किसी और मंत्री का

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की संवाददाता सम्मेलन पर तंज करते हुए कहा कि इसी से यह पता चलता है कि सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस मुद्दे को सुलझाने को लेकर कितनी उदासीन है।

अखिलेश यादव ने बुधवार शाम ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि सुना है युवाओं के आंदोलन पर भाजपा सरकार ने आनन-फानन में अभी-अभी अचानक कोई प्रेस कांफ्रेंस की है। विभाग किसी और मंत्री का, और जवाब किसी और मंत्री का।

उन्होंने पोस्ट में आगे कहा कि ये ही तथ्य बताता है कि भाजपा इस मसले को सुलझाने के लिए किस हद तक अगंभीर है और एक तरह से युवाओं का मजाक उड़ा रही है।उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने पोस्ट में यह भी कहा, ‘युवाओं ने इस तत्वहीन प्रेस कांफ्रेंस को जीरो नंबर देकर फेल करार दिया है।

अखिलेश यादव ने यह पोस्ट केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के बुधवार को एक्सप्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नीट पेपर लीक मामले में राजनीति करने का आरोप लगाये जाने और विपक्ष से आरोप-प्रत्यारोप में पड़ने के बजाय संसद में इस मुद्दे पर ‘गहन चर्चा’ करके समस्या का ‘स्थायी समाधान’ निकलने का आह्वान किये जाने के बाद की है।

सपा प्रमुख ने कहा, ‘अच्छा हुआ समय रहते सबकी आंखें खुल गईं हैं क्योंकि सबको अपने बच्चों के भविष्य की चिंता है और देश की एकता की भी। ये एक ख़ुशनुमा बदलाव है। अब भाजपा जाएगी, फिर कभी नहीं आएगी!

RELATED ARTICLES

यूक्रेन युद्ध पर कूटनीति तेज… लावरोव से मुलाकात में अमेरिकी भूमिका पर चर्चा करेंगे रुबियो

मनीला।अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो बृहस्पतिवार को फिलीपीन में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात करेंगे और इस दौरान वह यूक्रेन...

भारत-अमेरिका संबंधों को नई मजबूती… राजदूत क्वात्रा ने सीनेटर टिम शीही से की मुलाकात, रक्षा व व्यापार पर गहन चर्चा

वाशिंगटन। अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने अमेरिकी सीनेटर और नौसेना के विशेष बल ‘सील’ के पूर्व सदस्य टिम शीही से...

श्रीलंका की नौसेना ने 9 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

कोलंबो। श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में कम से कम नौ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया गया तथा...

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की गई जान

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के चोपन क्षेत्र में बुधवार की शाम खराब मौसम के बीच गिरी बिजली की चपेट में आने से...

सलमान खान का छात्रों को समर्थन… पेपर लीक को बताया गंभीर मुद्दा, प्रभावितों के प्रति जताई संवेदना

नयी दिल्ली। प्रश्नपत्र लीक को एक गंभीर मुद्दा बताते हुए बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन किया।...

सपा के वरिष्ठ विधायक आलम बदी आजमी का निधन, अखिलेश यादव ने जताया दुख

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ विधायक आलम बदी आजमी का बुधवार देर रात निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। आजमगढ़ की...