back to top

बंगाल में जीत के बावजूद राज्यसभा में भाजपा को तत्काल दो-तिहाई बहुमत मिलने की संभावना नहीं

नयी दिल्ली। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शानदार जीत के बावजूद पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को निकट भविष्य में राज्यसभा में दो-तिहाई बहुमत हासिल होने की संभावना नहीं है।वर्तमान में 244 सदस्यीय उच्च सदन में राजग के 149 सदस्य हैं, जिनमें भाजपा की सदस्य संख्या 113 है। यह संख्या दो-तिहाई बहुमत के 163 के आंकड़े से 14 कम है। पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की छह सीटों के लिए चुनाव अगस्त 2029 में होने हैं, जिनमें से पांच सीटें फिलहाल तृणमूल कांग्रेस के पास हैं।उच्च सदन के लिए इस वर्ष जून में 22 सीटों और नवंबर में 11 सीटों के लिए चुनाव होगा।

नवंबर में उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर चुनाव होगा, जिनमें से आठ सीटें भाजपा के पास हैं। उत्तर प्रदेश की ही 11 अन्य सीटों के लिए चुनाव जुलाई 2028 में होंगे, जिनमें आठ भाजपा के पास हैं। अप्रैल 2028 में 13 सीटों और जून 2028 में 21 सीटों के लिए चुनाव होंगे। इनमें पंजाब की पांच, केरल की तीन, असम की दो, मध्य प्रदेश की तीन, आंध्र प्रदेश की चार, तमिलनाडु की छह, कर्नाटक की चार तथा तेलंगाना और छत्तीसगढ़ की दो-दो सीटें शामिल हैं।

जुलाई 2028 में राज्यसभा की कुल 38 सीटों के लिए चुनाव होंगे, जिनमें बिहार की पांच, महाराष्ट्र की छह, ओडिशा की तीन, राजस्थान की चार, पंजाब की दो तथा उत्तराखंड की एक सीट शामिल है।हाल ही में आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सदस्य भाजपा में शामिल हो गए जिसके बाद भाजपा की उच्च सदन में संख्या बढ़कर 113 हो गई है।उच्च सदन में दो-तिहाई बहुमत हासिल होने के बाद राजग के लिए संविधान संशोधन से जुड़े महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित कराना आसान हो जाएगा। लोकसभा में भी राजग के पास दो-तिहाई बहुमत नहीं है, हालांकि उसे साधारण बहुमत प्राप्त है। निचले सदन में दो-तिहाई बहुमत के लिए उसे 363 सांसदों के समर्थन की आवश्यकता होगी।

RELATED ARTICLES

एयरशो में बड़ा हादसा: दो F-18 लड़ाकू विमान टकराकर क्रैश, सभी क्रू सदस्य सुरक्षित

दिल्ली। अमेरिकी नौसेना के एक एयरशो के दौरान बड़ा हादसा सामने आया, जब दो आधुनिक F/A-18 हॉरनेट लड़ाकू विमान हवा में आपस में टकराकर...

7 घंटे की रेड के बाद AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की कार्रवाई

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला को सोमवार को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह...

तरनतारन में ईडी की बड़ी कार्रवाई: सोना कारोबारी बंटी के तीन ठिकानों पर छापेमारी, वित्तीय लेनदेन की जांच तेज

तरनतारन। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) (ईडी) की विशेष टीम ने सोमवार को पंजाब के में सोना कारोबारी बिक्रमजीत सिंह उर्फ बंटी के तीन अलग-अलग ठिकानों...

बसपा प्रमुख मायावती का सरकारों को संदेश: संविधान और धर्मनिरपेक्षता से समझौता नहीं

लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद सामने आई हिंसा की घटनाओं को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों को कड़ी...

लुधियाना के 8 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, तीसरी बार मिले धमकी भरे ई-मेल से मचा हड़कंप

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना शहर में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सोमवार को शहर...

मलेशिया मास्टर्स में फ्रांस से बदला चुकता करने की कोशिश करेंगे भारतीय खिलाड़ी

कुआलालंपुर। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी मंगलवार से यहां शुरू होने वाले मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 टूर्नामेंट के पुरुष एकल में अपने प्रदर्शन में सुधार करके...