back to top

कोहली ने की नवदीप सैनी की प्रशंसा, कहा- उनका भविष्य उज्जवल

लॉडेरहिल: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने पदार्पण के दौरान शानदार स्पैल डाला और भारतीय कप्तान विराट कोहली ने उनकी काफी प्रशंसा की और उन्हें भविष्य की प्रतिभा करार दिया। शनिवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की चार विकेट की जीत में 26 वर्षीय सैनी ने 17 रन देकर तीन विकेट झटके। इससे भारत ने वेस्टइंडीज को नौ विकेट पर 95 रन पर रोक दिया और फिर 2.4 ओवर रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। कोहली ने मैच के बाद कहा, नवदीप दिल्ली से हैं और उसने लंबा सफर तय किया है। वह आईपीएल भी खेलता है और उसने सत्र में भी अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा, उसमें अच्छी प्रतिभा है। वह उन गेंदबाजों में से एक है जो 150 की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकता है और शायद ही ऐसा कोई गेंदबाज हो जो इस गति से गेंदबाजी करता हो। साथ ही वह फिट है। वह अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकता है और वह इसके लिए बेताब भी है। उम्मीद है कि वह यहां से आगे बढ़ेगा।

 

भारत ने इतने छोटे से लक्ष्य का पीछा करते हुए काफी विकेट गंवा दिए और कोहली ने स्वीकार किया कि उनकी टीम को बेहतर तरीके से मैच समाप्त करना चाहिए था। हालांकि उन्होंने कहा कि विकेट के कारण लक्ष्य का पीछा करने में मुश्किल हुई। भारतीय कप्तान ने कहा, हमारी गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण सही था लेकिन पिच इतनी अच्छी नहीं थी। बारिश के चलते, आप ज्यादा कुछ नहीं कर सकते थे। उन्होंने कहा, गेंदबाजों ने दबदबा बनाया और उनका वैरिएशन शानदार था। हम इस लक्ष्य को जल्दी हासिल करना चाहते थे, लेकिन साथ ही हम जोखिम लेना चाहते थे और रन जुटाना चाहते थे। जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती गई, स्ट्राइक रोटेट करना अहम होता गया।

 

रविवार को खेले जाने वाले दूसरे टी20 के बारे में पूछे जाने पर, कोहली ने कहा, सिर्फ मजबूत प्रदर्शन करना अहम है और यह सुनिश्चित करना कि कौन किस तरह से योगदान देता हैं। वेस्टइंडीज के कप्तान कार्लोस ब्रैथवेट ने कहा कि उनकी टीम हालात का आकलन अच्छा नहीं कर पाई और हार के लिए उन्होंने बल्लेबाजों को जिम्मेदार ठहराया। हालांकि उन्होंने कीरोन पोलार्ड की प्रशंसा की जिन्होंने वेस्टइंडीज को 100 रन तक पहुंचाने के लिए 49 रन की पारी खेली। उन्होंने कहा, कीरोन ने टीम में वापसी में अपना अनुभव दिखाया। अगर हमने 130 रन का स्कोर बनाया होता तो नतीजा कुछ अलग हो सकता था। उन्होंने कहा, हमें सकारात्मक तरीके से खेलना होगा। हमें बेहतर शाट चयन और सतर्क होकर खेलने की जरूरत है। सुनील नारायण के चार ओवर बहुत महत्वपूर्ण हैं। उसने अपना अनुभव दिखाया और हमें खेल में वापस लाया। उसका गेंदबाजी प्रयास अच्छा था।

RELATED ARTICLES

कोहली पारी की शुरूआत करें, तीसरे नंबर पर उतरे यशस्वी, गावस्कर की सलाह

न्यूयॉर्क। महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि आयरलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के पहले मैच में विराट कोहली को कप्तान रोहित...

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंह जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, भक्तों ने लिया महादेव का आशीर्वाद

सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, भोर में हुई भस्म आरती लखनऊ। सावन के...

सावन का चौथा व अंतिम मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। 25 अगस्त मंगलवार को श्रावण महीने का चौथा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि...

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...

भातखण्डे की कार्य परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में...

पुस्तक भारत की महिला काव्य रत्न का लोकार्पण

विश्व रचनाकार मंच ने महिला रचनाकारों को किया सम्मानित लखनऊ। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच दिल्ली ने लखनऊ के प्रेस क्लब में नारी रत्न सम्मान समारोह...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...