back to top

असम चुनाव…भारी जनादेश से उम्मीदें बढ़ीं, भाजपा को मिली नयी राजनीतिक ताकत

गुवाहाटी।असम में मिले भारी जनादेश से उत्साहित भाजपा संभवत: राज्य में हिंदुत्व पर अपना ध्यान केंद्रित करती रहेगी। हालांकि पर्यवेक्षकों का कहना है कि इससे असमिया क्षेत्रवाद हाशिए पर जा सकता है, जबकि कई मतदाता पार्टी की शानदार जीत का श्रेय कल्याणकारी योजनाओं को देते हैं। कल्याणकारी योजनाएं जहां सत्तारूढ़ गठबंधन की जीत में अहम रहीं वहीं अब उन वादों को पूरा करना महत्वपूर्ण है जो नयी सरकार के लिए वित्तीय परीक्षा तथा चुनौती भी बन सकते हैं।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) असम में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रहा है, क्योंकि उसने 126 सदस्यीय विधानसभा में रिकॉर्ड 102 सीट जीतकर दो-तिहाई बहुमत हासिल कर लिया है जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष ने हाल के समय का अपना सबसे खराब प्रदर्शन किया है। भाजपा ने जिन 90 सीट पर चुनाव लड़ा उनमें से 82 पर जीत हासिल की जबकि उसके सहयोगी दलों – बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने 11 सीट पर चुनाव लड़ा और 10 सीट पर जीत हासिल की तथा असम गण परिषद (अगप) ने 26 सीट पर चुनाव लड़ा जबकि 10 सीट पर जीत दर्ज की।

भाजपा ने राज्य में पहली बार अपने दम पर बहुमत हासिल किया। इससे पहले उसने 2021 और 2016 में 60 सीट जीती थीं। राजनीतिक विश्लेषक ब्रजेन डेका ने कहा,जब 2023 में परिसीमन हुआ था तब भाजपा ने कहा था कि उसने हिंदुओं के लिए 103 से 105 सीट सुरक्षित कर ली हैं। हिंदुओं के हितैषी होने की उसकी छवि को देखते हुए यह परिणाम भी अपेक्षित ही है। उन्होंने बताया कि भाजपा ने खुद को असमिया समुदाय के अंतिम रक्षक के रूप में भी पेश किया है और पार्टी का अकेले 80 सीट का आंकड़ा पार करना यह दर्शाता है कि जनता ने उसे इस भूमिका में स्वीकार कर लिया है। डेका ने कहा,इससे राज्य की जातीयवादी (क्षेत्रीय) ताकतें, चाहे वो अगप हो या रायजोर दल और असम जातीय परिषद जैसी विपक्षी पार्टियां, वे प्रभावी रूप से हाशिए पर चली गई हैं।

लोगों ने भाजपा को ही समुदाय के भविष्य को सुरक्षित करने वाली पार्टी के रूप में स्वीकार कर लिया है। इस चुनाव में रायजोर दल की सीट की संख्या बढ़कर दो हो गई, जबकि अगप एक बार फिर असफल रही। दोनों ही कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा थीं।
डेका ने कहा,भाजपा की जीत मुसलमानों, विशेषकर बांग्ला भाषी मुसलमानों को और भी अलग-थलग कर देगी जो मुख्यमंत्री के तीखे हमलों का शिकार रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषक ने यह भी बताया कि आॅल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) जिसे मिया समुदाय का रक्षक माना जा रहा था, उसे भी समुदाय ने नकार दिया है क्योंकि पार्टी इस बार केवल दो सीट ही जीत पाई। मिया मूल रूप से असम में बांग्ला भाषी मुसलमानों के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द है और गैर-बांग्ला भाषी लोग आमतौर पर उन्हें बांग्लादेशी अप्रवासी मानते हैं।

RELATED ARTICLES

एयरशो में बड़ा हादसा: दो F-18 लड़ाकू विमान टकराकर क्रैश, सभी क्रू सदस्य सुरक्षित

दिल्ली। अमेरिकी नौसेना के एक एयरशो के दौरान बड़ा हादसा सामने आया, जब दो आधुनिक F/A-18 हॉरनेट लड़ाकू विमान हवा में आपस में टकराकर...

7 घंटे की रेड के बाद AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की कार्रवाई

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला को सोमवार को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह...

तरनतारन में ईडी की बड़ी कार्रवाई: सोना कारोबारी बंटी के तीन ठिकानों पर छापेमारी, वित्तीय लेनदेन की जांच तेज

तरनतारन। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) (ईडी) की विशेष टीम ने सोमवार को पंजाब के में सोना कारोबारी बिक्रमजीत सिंह उर्फ बंटी के तीन अलग-अलग ठिकानों...

एयरशो में बड़ा हादसा: दो F-18 लड़ाकू विमान टकराकर क्रैश, सभी क्रू सदस्य सुरक्षित

दिल्ली। अमेरिकी नौसेना के एक एयरशो के दौरान बड़ा हादसा सामने आया, जब दो आधुनिक F/A-18 हॉरनेट लड़ाकू विमान हवा में आपस में टकराकर...

7 घंटे की रेड के बाद AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की कार्रवाई

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला को सोमवार को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह...

तरनतारन में ईडी की बड़ी कार्रवाई: सोना कारोबारी बंटी के तीन ठिकानों पर छापेमारी, वित्तीय लेनदेन की जांच तेज

तरनतारन। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) (ईडी) की विशेष टीम ने सोमवार को पंजाब के में सोना कारोबारी बिक्रमजीत सिंह उर्फ बंटी के तीन अलग-अलग ठिकानों...

बसपा प्रमुख मायावती का सरकारों को संदेश: संविधान और धर्मनिरपेक्षता से समझौता नहीं

लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद सामने आई हिंसा की घटनाओं को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों को कड़ी...

लुधियाना के 8 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, तीसरी बार मिले धमकी भरे ई-मेल से मचा हड़कंप

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना शहर में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सोमवार को शहर...

मलेशिया मास्टर्स में फ्रांस से बदला चुकता करने की कोशिश करेंगे भारतीय खिलाड़ी

कुआलालंपुर। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी मंगलवार से यहां शुरू होने वाले मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 टूर्नामेंट के पुरुष एकल में अपने प्रदर्शन में सुधार करके...