back to top

श्रीमठ बाघंबरी गद्दी के महंत बने बलवीर गिरि

प्रयागराज। दिवंगत महंत नरेंद्र गिरि के शिष्य बलवीर गिरि को मंगलवार को पूरे धूमधाम से श्रीमठ बाघंबरी गद्दी का महंत बनाया गया। श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि की अध्यक्षता में बलवीर गिरि की महंताई की चादर विधि संपन्न हुई। यहां श्रीमठ बाघंबरी गद्दी के परिसर में बने विशाल पंडाल में दिवंगत महंत नरेंद्र गिरि को सभी प्रमुख साधु संतों ने श्रद्धांजलि दी जिसमें निरंजनी अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि, आनंद अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर बालकानंद जी महाराज, अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरि गिरि जी महाराज सहित अखाड़े के कई पदाधिकारी शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत में प्रमुख साधु संतों ने ब्रह्मलीन नरेंद्र गिरि के साथ के अपने पुराने अनुभवों को साझा किया और आशा व्यक्त की कि बाघंबरी गद्दी के नए महंत बलवीर गिरि अपने गुरु की परंपरा को आगे बढ़ाएंगे। श्रद्धांजलि सभा के बाद निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद जी महाराज ने श्रीमठ बाघंबरी गद्दी के नए महंत बलवीर गिरि के नाम की औपचारिक घोषणा की और मंत्रोच्चारण के बीच बलवीर गिरि को सभी प्रमुख साधु संतों ने चादर ओढ़ाकर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।

महंताई की चादर विधि में आह्वान अखाड़ा के सभापति भरद्वाज गिरि, जूना अखाड़ा के सभापति प्रेम गिरि, जूना अखाड़ा के श्रीमहंत नारायण गिरि, पंचायती अखाड़ा निरंजनी के महामंडलेश्वर स्वामी महेशानंद गिरि, जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर नित्यानंद गिरि, जूना अखाड़ा के अध्यक्ष प्रेम गिरि, महानिर्वाणी अखाड़ा के सचिव रवींद्रपुरी सहित सैकड़ों साधु संत शामिल हुए। महंताई की चादर विधि के बाद मठ में षोडशी भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में साधु संत और भक्तों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

श्रद्धांजलि सभा और महंताई की चादर विधि कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला, पुलिस महानिरीक्षक (प्रयागराज रेंज) के पी सिंह, विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक दिनेश चंद्र एवं शहर के अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि 20 सितंबर को महंत नरेंद्र गिरि अपने श्रीमठ बाघंबरी गद्दी स्थित कमरे में मृत पाये गए थे। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर फांसी लगाई थी। घटनास्थल पर मिले कथित सुसाइड नोट में बलवीर गिरि को मठ का उत्तराधिकारी घोषित किया गया था। महंत नरेंद्र गिरि की कथित आत्महत्या मामले की जांच सीबीआई कर रही है।

RELATED ARTICLES

हजरतगंज मेट्रो स्टेशन और प्लासियो मॉल में मिल रहे आईपीएल के टिकट,बुक माई शो पर भी ऑनलाइन हो रही एम टिकट की बुकिंग, क्यूआर...

लखनऊ। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मैचों के लिए ऑनलाइन बुकिंग के साथ ही अब फैन्स ऑफलाइन काउंटर से भी टिकट खरीद सकते...

54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम करेगी प्रतिभाग

लखनऊ। आगामी 54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की महिला सीनियर हैंडबॉल टीम का चयन कर लिया गया है। टीम...

लखनऊ में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की नई शाखा का उद्घाटन

लखनऊ। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने लखनऊ के कुर्सी रोड इंडस्ट्रियल एरिया में अपनी नई शाखा का उद्घाटन किया। यह शाखा बैंक की लखनऊ जोन...

स्वरूप अग्रवाल मेमोरियल आईटीए पुरुष प्राइज मनी टेनिस टूर्नामेंट: एकल में वंश बिष्ट चैंपियन, युगल में वंश नंदल-मयंक शर्मा की जोड़ी विजेता

लखनऊ। स्वरुप अग्रवाल मेमोरियल आइटा पुरुष प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में एकल व युगल दोनों वर्गो में उलटफेर से विजेता का फैसला हुआ। एकल में...

हजरतगंज मेट्रो स्टेशन और प्लासियो मॉल में मिल रहे आईपीएल के टिकट,बुक माई शो पर भी ऑनलाइन हो रही एम टिकट की बुकिंग, क्यूआर...

लखनऊ। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मैचों के लिए ऑनलाइन बुकिंग के साथ ही अब फैन्स ऑफलाइन काउंटर से भी टिकट खरीद सकते...

54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम करेगी प्रतिभाग

लखनऊ। आगामी 54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की महिला सीनियर हैंडबॉल टीम का चयन कर लिया गया है। टीम...

लखनऊ में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की नई शाखा का उद्घाटन

लखनऊ। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने लखनऊ के कुर्सी रोड इंडस्ट्रियल एरिया में अपनी नई शाखा का उद्घाटन किया। यह शाखा बैंक की लखनऊ जोन...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...