back to top

शाह ने हलफनामे में दी गलत जानकारी, कार्रवाई का आदेश दे चुनाव आयोग: कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर अपने चुनावी हलफनामे में एक भूखंड की कीमत को लेकर गलत जानकारी देने का आरोप लगाया और कहा है कि चुनाव आयोग को इसका संज्ञान लेते हुए गांधीनगर के निर्वाचन अधिकारी को कार्रवाई का आदेश देना चाहिए।

पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने यह भी कहा कि

पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने यह भी कहा कि चुनाव की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए इस मामले पर कदम उठाना चाहिए। तिवारी ने संवाददाताओं से कहा, अमित शाह जी ने गांधी नगर से नामांकन दाखिल किया। शाह ने जो हलफनामा दाखिल किया है उसके मुताबिक, उनकी संपत्ति में तीन सौ फीसदी की बढ़ोतरी हुई। उन्होंने दावा किया, शाह ने गांधीनगर में एक भूखण्ड होने का उल्लेख किया है। गुजरात सरकार के नियम के मुताबिक इस भूखण्ड की कीमत 66 लाख रूपए से अधिक है जबकि उन्होंने इसकी कीमत 25 लाख रुपए बताई है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधित्व कानून के मुताबिक कोई भी उम्मीदवार गलत जानकारी नहीं दे सकता, जबकि शाह के हलफनामे में गलत जानकारी दी गई है।

चुनाव आयोग संज्ञान ले और गांधी नगर

तिवारी ने कहा, चुनाव आयोग संज्ञान ले और गांधी नगर के निर्वाचन अधिकारी को कानून के मुताबिक कार्रवाई करने का आदेश दे। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर विषय है। ऐसा लगता है कि सिर्फ भाजपा नेतृत्व के अच्छे दिन आए हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या पार्टी चुनाव आयोग का रुख करेगी तो तिवारी ने कहा, हम आशा करते हैं कि हमारे खुलासे पर आयोग संज्ञान लेगा, लेकिन अगर वह ऐसा नहीं करता है तो हम दूसरे कदम उठाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को चुनाव की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए इस पर संज्ञान लेना चाहिए। कांग्रेस के इस आरोप पर फिलहाल भाजपा की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

सावन संकष्टी चतुर्थी आज, बनेगा सर्वार्थ सिद्धि योग

लखनऊ। सनातन धर्म में सावन का महीना और संकष्टी चतुर्थी का व्रत भगवान गणेश और शिवजी की कृपा पाने के लिए खास माना जाता...

शनि की कुंभ राशि में लगेगा रक्षाबंधन का चंद्रग्रहण

लखनऊ। रक्षाबंधन पर चंद्रग्रहण लग रहा है। जब चंद्र ग्रहण लगेगा तो चंद्रमा शनि की कुंभ राशि में होंगे। ऐसे में इस ग्रहण का...

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...