back to top

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सव
लखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज उत्सव-2026 (सीजन-4) का आयोजन उत्तराखंड महापरिषद, लखनऊ में पारंपरिक उल्लास, उत्साह एवं सांस्कृतिक रंगों के बीच धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर तीज उत्सव को यादगार बना दिया। कार्यक्रम का आयोजन महिला शाखा की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा वैष्णव एवं स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष पूनम कनवाल के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने सामूहिक नृत्य, गायन तथा विभिन्न मनोरंजक एवं रोचक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण श्रीमती तीज प्रतियोगिता रही, जिसे पूनम कनवाल द्वारा आकर्षक एवं रचनात्मक स्वरूप प्रदान किया गया।

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने रैंप वॉक एवं प्रश्नोत्तर राउंड में अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के परिणामस्वरूप कुमाऊंनी तीज क्वीन के रूप में श्रीमती रेनू कांडपाल, गढ़वाली तीज क्वीन के रूप में श्रीमती पार्वती बिष्ट तथा अवधी तीज क्वीन के रूप में श्रीमती रागिनी का चयन किया गया। कुशल संचालन ने बांधे रखा सभी को कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावशाली संचालन श्रीमती पूनम कनवाल एवं श्रीमती हरीतिमा पंत द्वारा किया गया। दोनों ने अपने कुशल संचालन से कार्यक्रम को रोचक, जीवंत एवं व्यवस्थित बनाए रखा तथा विभिन्न प्रस्तुतियों एवं प्रतियोगिताओं के बीच सुंदर समन्वय स्थापित किया।

हरियाली तीज उत्सव की विशेष पहल के रूप में लखनऊ में निवास कर रहीं ऐसी वरिष्ठ प्रवासी महिलाओं, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय पहचान एवं उपलब्धियां हासिल की हैं, को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं निर्णायक मंडल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। निर्णायक मंडल में श्रीमती विमल पंत, डॉ. करुणा पांडे एवं ज्योति हेडिया शामिल रहीं। कार्यक्रम में उत्तराखंड महापरिषद स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष पूनम कनवाल, कोषाध्यक्ष रेनू तिवारी, सचिव राजेश्वरी रावत, महिला शाखा अध्यक्ष पुष्पा वैष्णव, मुख्य संयोजक हीरा बिष्ट, संयोजक सीता नेगी, उपाध्यक्ष हेमा बिष्ट, कमला चुफाल, रेनू अधिकारी, महासचिव सुनीता रावत, सचिव पुष्पा गैलाकोटी, सांस्कृतिक सचिव हरीतिमा पंत, शोभा पटवाल, मीना अधिकारी, त्रिलोचनी रावत, रेनू कांडपाल, पुष्पा राणा, हेमा डोबरियाल, प्रेमा त्रिपाठी, आशा बनौला, प्रेमा पाण्डेय एवं अरुणा उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में उत्तराखंड की लोकपरंपरा, तीज की सांस्कृतिक विरासत और महिला शक्ति का सुंदर समागम देखने को मिला। सावन के उल्लास और तीज की पारंपरिक उमंग के बीच महिलाओं ने लोकगीतों एवं लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियों से उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत कर दिया। हरियाली तीज उत्सव ने महिलाओं को अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं सांस्कृतिक जुड़ाव को अभिव्यक्त करने का सशक्त मंच प्रदान किया। साथ ही, आयोजन के माध्यम से उत्तराखंड की लोकपरंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने तथा मातृशक्ति को एकजुट करने का महत्वपूर्ण संदेश भी दिया गया।

RELATED ARTICLES

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...

सावन गीतों संग कजरी पर महिलाओं ने नृत्य की मोहक छटा बिखेरी

लखनऊ। सावन का झूला, आल्ता के रंग, गजरे की खुशबू मेहंदी के रंग... जैसे खूबसूरत परिवेश में हरे रंग के परिधानों में सोलह श्रृंगार...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...

सावन गीतों संग कजरी पर महिलाओं ने नृत्य की मोहक छटा बिखेरी

लखनऊ। सावन का झूला, आल्ता के रंग, गजरे की खुशबू मेहंदी के रंग... जैसे खूबसूरत परिवेश में हरे रंग के परिधानों में सोलह श्रृंगार...

नाटक ‘सारा जहां हमारा है’ ने जीता दर्शकों का दिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा किरन लता की प्रस्तुति- एकल नाटक 'सारा जंहा हमारा है का मंचन...

संत एवं तीर्थ सुरक्षित नहीं रहेंगे तो हमारा समाज भी सुरक्षित नहीं रहेगा

तीर्थ रक्षा संत सुरक्षा पर विचार-विमर्श गोष्ठी का आयोजनलखनऊ। महावीर स्वामी दिगंबर जैन मंदिर, आशियाना, लखनऊ में मेडिटेशन गुरु पूज्य उपाध्याय श्री वीहसंत सागर...