back to top

यूरोपीय संघ के नेता रक्षा, अमेरिका-चीन संबंधों पर वार्ता करेंगे

ब्रुसेल्स। अफगानिस्तान से पश्चिमी देशों के सैनिकों की वापसी और आस्ट्रेलिया के साथ फ्रांस के कई अरब डॉलर के पनडुब्बी करार के खत्म हो जाने के बाद यूरोपीय संघ के नेता पहली बार बैठक करेंगे जिसमें वे रक्षा के मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं। बैठक की पूर्व संध्या पर स्लोवानिया के बर्डाे कैसल में मंगलवार को रात्रि भोजन के दौरान नेता कई विषयों पर चर्चा करेंगे। यूरोपीय संघ के साथ चीन के तनावपूर्ण रिश्तों और र्इंधन की बढ़ती कीमतें भी वार्ता के एजेंडे में होंगी। अनौपचारिक वार्ता से कोई ठोस परिणाम निकलने की उम्मीद नहीं है लेकिन इससे, इस महीने के अंत में ब्रुसेल्स में होने वाले दो दिवसीय यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन के लिए आधार तैयार होगा।

 

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युएल मैक्रों रात्रि भोज के दौरान आकस का मुद्दा उठा सकते हैं जिसके कारण आस्ट्रेलिया ने डीजल-इलेक्टक फ्रांसीसी पनडुब्बी का ठेका रद्द कर दिया। आकस अमेरिका, आस्ट्रेलिया और ब्रिटेन के बीच हिंद-प्रशांत को लेकर रक्षा समझौता है। इस समझौते के कारण फ्रांस को हुए नुकसान के कारण तनाव की स्थिति पैदा हो गई है और मैक्रों तथा अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने तनाव खत्म करने के लिए फोन पर बातचीत की और अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन फ्रांस सरकार का विश्वास हासिल करने के लिए फिलहाल पेरिस में हैं। यूरोपीय संघ के एक प्रवक्ता ने नाम जाहिर नहीं करते हुए बताया, एक वर्ष के बाद जब अमेरिका और चीन के बीच तनाव की स्थिति है तो निश्चित रूप से हम अपना रूख स्पष्ट करेंगे।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...