back to top

इजराइल-हमास : युद्ध में हमास के उत्तरी गाजा का शीर्ष कमांडर मारा गया

इजराइल-हमास ने कई घंटों की देरी के बाद रिहा किये बंधक और कैदी

दीर अल-बलाह(गाजा पट्टी)। हमास ने कहा है कि इजराइल के साथ युद्ध में उसका एक शीर्ष कमांडर मारा गया है। चरमपंथी समूह ने रविवार को अहमद अल-गंदौर की मौत की घोषणा की। इसने हालांकि यह नहीं बताया कि वह कब और कहां मारा गया। अल-गंदौर समूह की सशस्त्र शाखा का एक उच्च पदस्थ सदस्य और उत्तरी गाजा में हमास का शीर्ष कमांडर था। वाशिंगटन स्थित काउंटर एक्सट्रीमिज्म प्रोजेक्ट के अनुसार, 2002 तक उसे मारने के लिए इजराइल द्वारा किए गए कम से कम तीन प्रयासों में वह बच गया था।

उधर, चरमपंथी संगठन हमास द्वारा 13 इजराइली और चार विदेशी बंधकों को रिहा किए जाने के बाद इजराइल ने कम से कम 36 फलस्तीनी कैदियों को रिहा कर दिया। इसके साथ, इजराइल और हमास के बीच तनावपूर्ण युद्ध विराम आगे बढ़ता नजर आ रहा है। हमास ने शनिवार को इजराइल पर समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था, जिसके चलते बंधकों और कैदियों की रिहाई में कई घंटों की देरी हुई।

शनिवार देर रात मध्य तेल अवीव में हजारों लोग एकत्रित हुए और उन्होंने हमास द्वारा सात अक्टूबर को बंधक बनाए गए सभी 240 लोगों को रिहा करने की मांग की। उन्होंने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर बंधकों को वापस लाने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं करने का आरोप भी लगाया। युद्ध में।,200 से अधिक इजराइली नागरिकों की जानें जा चुकी है। हमास शासित गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 13,300 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें लगभग दो तिहाई महिलाएं और बच्चे हैं।

हमास ने रविवार को घोषणा की थी कि उसके शीर्ष कमांडरों में से एक अहमद अल-घंडोर मारा गया है। उसने इस बारे कोई और जानकारी नहीं दी। वह उत्तरी गाजा का प्रभारी था और लड़ाई में मारे गए शीर्ष चरमपंथियों में शामिल है। हमास ने इजराइल पर सात अक्टूबर को अप्रत्याशित हमला कर करीब 240 लोगों को बंधक बना लिया था, जिसके बाद इजराइल ने भी जवाबी कार्वाई करते हुए गाजा पट्टी पर हमला किया। कतर, मिस्र और अमेरिका की मध्यस्थता से इजराइल और हमास के बीच शुक्रवार को शुरू हुए चार दिवसीय युद्ध विराम के दौरान कुल 50 इजराइली बंधकों और 150 फलस्तीनी कैदियों को रिहा किया जाना है।

इजराइल ने कहा है कि प्रत्येक अतिरिक्त 10 बंधकों की रिहाई के लिए युद्ध विराम की अवधि को एक दिन आगे बढ़ाया जा सकता है, लेकिन उसने युद्ध विराम समाप्त होने के बाद हमले शुरू करने की बात कही है। इजराइल ने रविवार तड़के कहा कि उसे बंधकों की एक नई सूची प्राप्त हुई है जिन्हें तीसरे चरण में रिहा किया जाना है।

शुक्रवार सुबह प्रभावी हुए इस युद्धविराम से गाजा के 23 लाख लोगों को राहत मिली, जो पिछले कई हफ्तों से इजराइल द्वारा की जा रही लगातार बमबारी से परेशान हैं और मूलभूत जरूरत की चीजों की आपूर्ति की कमी से जूझ रहे थे। इस बमबारी में हजारों लोगों की जान चली गई, तीन-चौथाई आबादी बेघर हो गई और आवासीय क्षेत्र नष्ट हो गये। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि युद्ध विराम से व्यापक स्तर पर खाद्य सामग्री, पानी और दवा की आपूर्ति का रास्ता खुला है। इसके साथ ही, रसोई गैस की आपूर्ति भी शुरू कर दी गई। युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार रसोई गैस की आपूर्ति की गई है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...