back to top

युवती पर चाकू से हमला करने के बाद युवक ने की खुदकुशी

मंगलुरु । दक्षिण कन्नड़ जिले में एक युवक ने कथित रूप से शादी से इनकार करने पर 26 वर्षीय युवती पर चाकू से हमला कर दिया और बाद में अपनी जान दे दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार को बंटवाल ग्रामीण क्षेत्र के फरंगीपेट में सुजीर मल्ली के पास की है।

उसके अनुसार फरंगीपेट की निवासी दिव्या उर्फ दीक्षित का कथित तौर पर कोडमन गांव के निवासी सुधीर (30) के साथ करीब आठ वर्षों तक प्रेम संबंध था हालांकि हाल में आपसी मतभेदों के कारण युवती ने रिश्ता खत्म कर दिया।पुलिस ने बताया कि रिश्ता खत्म करने के बावजूद सुधीर कथित तौर पर दिव्या से संपर्क करता रहा और उसका पीछा करता रहा।उसने कहा,सोमवार को सुधीर ने दिव्या से मुलाकात कर उस पर शादी करने का दबाव बनाया।

इसको लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हो गयी और सुधीर ने दिव्या पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि घायल युवती बचने की कोशिश में कुछ दूर भागने के बाद गिर गई जिसके बाद उसे मरा समझकर सुधीर, दिव्या के किराए के मकान पर पहुंचा और फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने बंटवाल ग्रामीण थाने में मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। इस बीच, दिव्या की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...