back to top

युवा वकील की ईट पत्थर से कुचल कर हत्या, वकीलों का हंगामा

लखनऊ।राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात 32 वर्षीय अधिवक्ता शिशिर त्रिपाठी की गला रेत कर हत्या कर दी गयी। घटना के बाद कोहराम मच गया। हालत यहां तक पहुंची कि नाराज वकील बुधवार को शव लेकर कोर्ट रूम तक पहुंच गये। वहां भी जमकर हंगामा हुआ। उच्चअधिकारियों के आश्वासन पर वकील शान्त हुए। प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि शव को अदालत कक्ष में रखकर प्रदर्शन हुआ। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गयी है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

स्नेह नगर निवासी शिशिर त्रिपाठी सिविल कोर्ट मे वकालत करते थे। शिशिर की मंगलवार देर रात करीब 12 बजे कृष्णा नगर के दामोदर नगर में आपसी विवाद के बाद साथियों ने लाठी-डन्डों और ईट-पत्थर से जमकर पीट दिया। घनी बस्ती के बीच सरेराह हुई इस मारपीट के दौरान शिशिर मदद के लिये लोगों से गुहार लगाते रहे, लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की। मारपीट के दौरान लहूलुहान होने के बाद ब्लैड से उसका गला रेत दिया।

गंभीर रूप से घायल शिशिर को सड़क के बीचों-बीच फेंक कर फरार हो गये। हत्यारों के भागने के बाद मौके पर आये स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुचीं पुलिस ने घायल शिशिर को गंभीर हालत में लोक बन्धु अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। अधिवक्ता की हत्या की खबर मिलते ही लोग उत्तेजित हो गये। साथी अधिवक्ताओं ने पोस्टमार्टम के बाद उनके शव को पहले डालीगंज पुल के पास रखकर प्रर्दशन किया।

उसके बाद वह शव को लेकर कोर्ट रूम में घुस गये। वहां शव को रखकर पचास लाख रुपये का मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को नौकरी समेत सुरक्षा सम्बन्धी मांग की गयी। मौके पर पंहुचे आला-अधिकारियों के आश्वासन के बाद अधिवक्ताओं ने प्रर्दशन बंद कर दिया। परिजनों ने देर शाम शव का अन्तिम संस्कार कर दिया।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...