back to top

योगी के करीबी सुनील सिंह हुए सपा में शामिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक बड़ा झटका लगा है। कभी योगी आदित्यनाथ के करीबी रहे हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह समाजवादी पार्टी का दामन थामेंगे। सुनील सिंह हिंदू युवा वाहिनी से निष्कासित किए जा चुके हैं और फिलहाल हिंदू युवा वाहिनी भारत के नाम से बनाए संगठन के अध्यक्ष हैं।

लखनऊ में समाजवादी पार्टी से दफ्तर में आज शनिवार को सुनील सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता लेंगे। सुनील सिंह की हिन्दू वाहिनी का सपा में विलय। बसपा से परशुराम, सी एल वर्मा, गंगा राम पाल, नंद कुमार विश्वकर्मा, रामलखन रावत और पूर्व मंत्री बसपा राजेन्द्र कुमार सपा में शामिल। अपने साथियों के साथ सामिल।

सुनील सिंह ने कहा मुलायम सिंह यादव के चरणों में नमन करता हुं। योगी आदित्य नाथ की सरकार हत्यारी सरकार है। इस सरकार ने नौजवान के सपनो की हत्या की उनके भविष्य की हत्या की। नौजवानो की ऊर्जा का शोषण किया गया। जिस तरह रावण ने सीता का हरण किया था वैसे ही भगवा धारी योगी आदित्यनाथ ने नौजवानों के सपनो का हरण किया उनके भविष्य का हरण किया।

इस पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा ‘सुनील ने जो कहा वो बात हमारे पड़ोसी के कानों तक पहुंच गई होंगी। मैं हिन्दू युवा वाहिनी भारत के सभी साथियो का सपा मे स्वागत करता हुं। सुनील सिंह के आने के बाद अब चिलम नहीं जलेगी। एक पेंटर को फ़र्ज़ी गांजा लगाकर जेल भेज दिया। मैंने एस पी से बात की पर कोई सुनवाई नहीं।

सुनील सिंह के ऊपर 86 मुक़दमे लगा दिए बताइये अपने साथियो के साथ कोई ऐसा करता है। सी एल वर्मा पूर्व कैबिनेट मंत्री बसपा सरकार का सपा मे स्वागत करता हुं। नागरिकता को लेकर क्या सवाल खड़ा कर दिया। आसाम से इसकी शुरुवात हुयी और वही देखिये क्या हो रहा है। जो लोग दूसरों की नागरिकता ले रहे है सुनील सिंह आ गए है अब उनकी नागरिकता पर सवाल उठेगा। हमारे बुक्कल नवाब को ले लिया और उनको हनुमान जी की पूजा में लगा दिया। एम्स हमने बनवाया था, मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी हमने दी। इनका काम दूसरा था ये दूसरा काम करने लगे। अब हिन्दू युवावाहिनी के लोग आ गए है वापस इनको वहि काम करना पड़ेगा।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...