back to top

योगी ने नोडल अफसरों से मांगी विकास कार्यों की रिपोर्ट

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न जिलों में चल रहे विकास कार्यों की निगरानी के लिए नोडल अधिकारियों को व्यापक दौरा शुरू कर मंगलवार तक अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा है। सोमवार को जारी सरकारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा है, नोडल अधिकारी इस बात की समीक्षा करें कि सभी जिलों में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, नायब तहसीलदार और थानेदारों ने किसान संगठनों से संवाद स्थापित किया है या नहीं।

उन्होंने कहा, सभी नोडल अधिकारी जिले स्तर पर धान क्रय व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा कर जिला स्तरीय अधिकारियों को समुचित मार्गदर्शन दें प्रदान करें और सभी नोडल अधिकारी गन्ना क्रय केंद्रों का भी निरीक्षण करें। साथ ही, गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्था को मौके पर जाकर देखें। मुख्यमंत्री ने कहा, नोडल अधिकारी सिंचाई व्यवस्था, नहरों में पानी की उपलब्धता, विद्युत आपूर्ति व्यवस्था तथा वरासत अभियान की प्रगति की भी समीक्षा करें।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...