back to top

योगी सरकार का बड़ा फैसला, स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को किया जायेगा प्रमोट

  • किसी भी स्कूल में कक्षा एक से आठ तक की परीक्षाएं नहीं
  • पूरे शैक्षणिक सत्र के मूल्यांकन के आधार पर अगली कक्षा में होंगे प्रमोट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए घोषणा की है कि इस साल 2021 में किसी भी स्कूल में बच्चों की वार्षिक परीक्षाएं आयोजित नहीं की जाएंगी। राज्य के शिक्षा विभाग ने बच्चों को सीधे अगली कक्षा में प्रमोट करने का फैसला किया है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी महामारी के कारण लगातार दूसरे वर्ष कई राज्यों में स्कूल करनी पड़ रही हैं।

उत्तर प्रदेश में भी बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बड़ा फैसला करते हुए घोषणा की गयी कि इस बार लगातार दूसरे साल प्रदेश में उच्च माध्यमिक स्तर तक की कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए परीक्षाओं का आयोजन नहीं किया जायेगा। राज्य सरकार ने घोषणा की है कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से संचालित सभी विद्यालयों में इस साल एक से 8वीं कक्षा तक की वार्षिक परीक्षाएं आयोजित नहीं की जायेंगी। इन कक्षाओं के बच्चों को सीधे अगली कक्षा में प्रमोट किया जायेगा।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि वैश्विक संक्रामक महामारी कोविड-19 की ताजा स्थिति के कारण सरकार ने कक्षा 8वीं तक के छात्रों को वार्षिक परीक्षा लिये बिना ही अगली कक्षा में क्रमोन्नत करने का निर्णय किया है। पूरे शैक्षणिक सत्र में प्रदर्शन के आधार पर उनका मूल्यांकन किया जायेगा।

इस संबंध में यूपी की बेसिक शिक्षा की अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार का कहना कि विभाग 8वीं तक के बच्चों के लिए एक 100 दिवसीय ‘प्रेरणा ज्ञानोत्सव’ कार्यक्रम चला रहा है। छात्रों का मूल्यांकन इसी पर किया जायेगा और उन्हें मूल्यांकन के आधार पर अगली कक्षा में पदोन्नत किया जायेगा। उधर, माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित स्कूलों में भी कक्षा छह से आठ तक की परीक्षाएं न कराने की घोषणा सोमवार को ही की जा चुकी है।

गौरतलब है कि बीते साल 2020 में कक्षा 8वीं तक के छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर बिना परीक्षाओं के ही पदोन्नत किया गया था। इसके बाद कोविड-19 महामारी के कारण स्कूल अगले बंद कर दिये गये थे। करीब 10 माह बाद दोबारा स्कूल खुले हैं। कोविड-19 महामारी के कारण लगभग पूरे शैक्षणिक सत्र के लिए अध्ययन कार्य प्रभावित हुए हैं। हालांकि, पिछले साल जुलाई से आनलाइन कक्षाएं शुरू की गई थीं। लेकिन सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चे आॅनलाइन कक्षाएं नहीं ले पा रहे थे। इसलिए, 10 फरवरी 2021 से कक्षा 6 से 8वीं तक के लिए कक्षाएं फिर से शुरू कर दी गयी थीं, जबकि कक्षा 1 से 5 तक की कक्षाएं 01 मार्च से शुरू हुईं हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...