back to top

प्रवासी मजदूरों की घर वापसी का इंतजाम करे योगी सरकार : प्रियंका

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश सरकार से लॉकडाउन (बंद) के कारण विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके घर वापस भेजने के लिए पुख्ता योजना बनाने का अनुरोध किया है। कांग्रेस नेता ने एक वीडियो संदेश में उत्तर प्रदेश सरकार से अपील की है कि प्रवासी कामगारों को उनके घर पहुंचने में मदद के लिए योजना बनाई जाए।

उन्होंने कहा कि इसके लिए एक नियंत्रण कक्ष स्थापित करके हेल्पलाइन शुरु करने की जरूरत है। जिससे राज्य से बाहर विभिन्न स्थानों पर फंसे मजदूर मदद हासिल कर सकें। गांधी ने कहा, प्रवासी मजदूर हमारे अपने लोग हैं। उनकी मदद करना, हम सबकी जिम्मेदारी है। इस प्रकार से हम उन्हें परेशानी में नहीं छोड़ सकते हैं, हमें उनकी समस्या का कोई समाधान निकालना ही होगा।

उन्होंने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश सरकार से आग्रह करती हूं कि एक हेल्पलाइन और एक हजार लोगों का नियंत्रण कक्ष स्थापित करे ताकि विभिन्न इलाकों में फंसे प्रवासी मजदूरों तक पहुंचा जा सके। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों में फंसे मजदूरों से उनकी बात हुई है, इससे साफ है कि अब उनके लिए खुद को बचा पाना भी मुश्किल हो रहा है।

गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रवासी मजदूर डरे हुए हैं और राशन एवं पैसा खत्म हो जाने के कारण वे अपने घर वापस आना चाहते हैं। गांधी, कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी भी हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार राजस्थान में कोटा से छात्रों को तो उनके घर वापस पहुंचा रही है। ये मजदूर भी हमारे अपने ही लोग हैं। उनके पास अब खाने को भी कुछ नहीं बचा है।

इसलिए उनकी मदद करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन लागू होने के बाद दिल्ली और मुंबई सहित अन्य महानगरों में काम करने वाले प्रवासी मजदूर अपने घरों तक नहीं पहुंच सके और बीच रास्ते में ही पुलिस द्वारा रोक दिए जाने के कारण फंस गए हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...