back to top

योगी ने दस जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान देने के दिए निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के दस जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान देने के गुरुवार को निर्देश दिए। उन्होंने आगरा, मेरठ, अलीगढ़, मुरादाबाद, कानपुर नगर, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, बुलन्दशहर, गौतमबुद्घ नगर और बस्ती जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।

योगी ने कहा कि जिन जिलों की स्वास्थ्य सेवाएं अपेक्षित स्तर की न हों, ऐसे जिलों के जिलाधिकारियों तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के वास्ते प्राथमिकता के साथ कदम उठाए जाएं। उन्होंने प्रदेश में कोरोना वायरस के लिए जांच में निरन्तर वृद्धि करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 से होने वाली मृत्यु की दर को नियंत्रित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महामारी से हुई मृत्यु के कारणों की मेडिकल समीक्षा अवश्य की जाए, ताकि उपचार को और प्रभावी बनाया जा सके। उन्होंने निगरानी प्रणाली को प्रभावी बनाए रखे जाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने केन्द्र और राज्य सरकार की विकास योजनाओं को तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि व्यापक स्तर पर इन योजनाओं के संचालन से जहां एक ओर श्रमिकों को रोजगार मिलेगा, वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश का नव निर्माण भी होगा। मुख्यमंत्री ने लोक भवन में एक उच्च स्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि समस्त मण्डलायुक्त अपने-अपने मण्डल के सभी जिलों में विकास योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा करें।

उन्होंने कहा कि समीक्षा के दौरान मण्डलायुक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि लॉकडाउन व्यवस्था लागू किए जाने से पूर्व, विकास योजनाओं में कितना कार्य किया गया।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...