back to top

योगी ने सेना से मोदी के नेतृत्व में मजबूत भारत पेश करने का आह्वान किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सेना से आह्वान किया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत भारत पेश करे।

उन्होंने यहां चुनावी रैलियों में कहा

उल्लेखनीय है कि योगी को भारतीय सेना को मोदीजी की सेना बताने के लिए निर्वाचन आयोग ने फटकार लगाई थी।योगी ने दावा किया कि कांग्रेस के शासनकाल में चीन अपनी मनमर्जी से भारतीय क्षेत्र में घुस आता था और देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करता था। उन्होंने यहां चुनावी रैलियों में कहा, लेकिन आपने देखा कि मोदी जी के नेतृत्व में सरकार ने कितनी मजबूती से काम किया? डोकलाम आपके सामने एक उदाहरण है।

चीन ने डोकलाम में घुसने की कोशिश थी

चीन ने डोकलाम में घुसने की कोशिश थी जो भारत से सुरक्षा प्राप्त देश भूटान में है। उन्होंने कहा, भारतीय सैनिकों ने चीन को घुसने नहीं दिया और दो महीने की तनातनी के बाद उन्हें वापस जाने के लिए विवश कर दिया। उन्होंने उत्तरी 24 परगना के बनगांव एवं मुर्शीदाबाद के बहरामपुर में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए दावा किया कि कांग्रेस देश के 130 करोड़ लोगों की सुरक्षा से खेलना चाहती है।साल 2019 के संसदीय चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपने चुनाव घोषणापत्र में सशस्त्र बल (विशेष अधिकार) कानून और राजद्रोह कानून के प्रावधानों की समीक्षा का वादा किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलवामा हमले के बाद

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलवामा हमले के बाद उसमें शामिल सभी आतंकवादियों को 72 घंटे में मार गिराया गया और भारतीय वायु सेना पाकिस्तानी क्षेत्र में घुसी तथा उसने बालाकोट में आतंकवादी शिविरों को तबाह कर दिया। उन्होंने कहा, यह पहली बार है कि सरकार ने इतने दृढ़ संकल्प के साथ काम किया। उन्होंने कहा कि जाति, भाषा या धर्म के आधार पर देश के लोगों के बीच कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। जब मोदी प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने सबका साथ सबका विकास का नारा दिया। आदित्यनाथ ने कहा, उन्होंने (मोदी ने) कहा था कि हर किसी की भागीदारी के साथ सभी का विकास होगा लेकिन किसी के तुष्टीकरण में शामिल नहीं होंगे।

कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस

लेकिन कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और कम्युनिस्ट बंगाल में यह कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि ए दल बंगाल की सुरक्षा के साथ देश की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसे चरमपंथ और नक्सली आंदोलन के गढ़ के तौर पर विकसित होने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री ने दावा किया कि तृणमूल के गुंडों के उत्पीडऩ और धमकियों के कारण कोई भी उद्यमी बंगाल नहीं आ रहा था जिससे राज्य के युवा नौकरी से वंचित थे। उन्होंने दावा किया कि राज्य के अवैध प्रवासियों को लाभ दिया जा रहा है जो इसके नागरिकों को दिया जाना चाहिए था।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...