back to top

Year End 2020 : कोविड-19 की चुनौती ने 2020 में स्वास्थ्य मंत्रालय को घेरे रखा

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के लिए कोविड-19 के खिलाफ भारत की जंग के लिहाज से 2020 बेहद चुनौतीपूर्ण रहा और इस दौरान जांच केंद्रों की संख्या बढ़ाने के साथ ही स्वास्थ्य अवसंरचना को मजबूत करने जैसे मुश्किल लक्ष्य भी उसे साधने पड़े।

कोविड-19 के उपचार और प्रबंधन संबंधित दिशानिर्देश समय समय पर जारी कर लोगों को इस महामारी से सुरक्षित बनाने की जिम्मेदारी ने मंत्रालय के काम का बोझ भी इस साल काफी बढ़ाया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसके साथ ही साथ टीके के विकास कार्यक्रम को भी पटरी पर रखा और टीकों के अगले साल की शुरुआत में उपलब्ध होने की पूरी उम्मीद है। देश में कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला 30 जनवरी को केरल में सामने आया था जबकि इससे पहली मौत कर्नाटक में 10 मार्च को हुई थी।

सितंबर आते आते भारत कोविड-19 के मामलों के लिहाज से अमेरिका के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बुरी तरह प्रभावित देश बन गया था। कोरोना वायरस को नियंत्रित करने के लिए लॉकडाउन करना पड़ा और फिर देश ने जैसे-जैसे क्रमिक और पूर्वानुमानित रुख के साथ लॉकडाउन के नियमों में ढील दी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने धार्मिक स्थलों, शॉपिंग मॉल, रेस्तरां, होटल और कार्यालयों तथा हाल ही में शैक्षणिक संस्थानों को खोलने के दौरान वायरस का प्रसार रोकने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया जारी करना शुरू किया।

केंद्र ने 30 मार्च को कोविड-19 के खिलाफ लड़ रहे स्वास्थ्य कर्मियों के लिए 50 लाख रुपये के बीमा कवर की भी शुरुआत की। उसने देश में कोविड-19 के प्रबंधन और विभिन्न मुद्दों पर सुविज्ञ फैसले लेने के लिए 11 अधिकार प्राप्त समूहों का भी गठन किया। कोरोना के दैनिक मामले सितंबर में चरम पर पहुंच गए जब महीने के 17वें दिन सामने आए संक्रमण के मामलों की संख्या 97,894 पहुंच गई, जिसके बाद से भारत में गिरावट का रुख देखा जा रहा है जबकि कई अन्य देशों में संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हुई है।

कोविड-19 के दैनिक मामलों में गिरावट के बावजूद भारत में 19 दिसंबर को कोरोना वायरस संक्रमण के मामले एक करोड़ के आंकड़े के पार पहुंच गए और प्रति 10 लाख नए मामले सामने आने में अब करीब एक महीने का समय लग रहा है जबकि अगस्त और सितंबर में यह आंकड़ा और कम समय में पूरा हो जा रहा था। कोविड-19 के वैश्विक आंकड़ों का संकलन कर रही अमेरिका की जॉन्स हॉप्किंस युनिवर्सिटी के मुताबिक भारत में अब तक 98 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और इस महामारी से ठीक होने वालों की संख्या के हिसाब से देश पहले स्थान पर है और उसके बाद ब्राजील आता है।

वहीं महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या के हिसाब से अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत तीसरे स्थान पर है। महामारी से जंग के दौरान भारत ने कोविड-19 से बचाव के लिए पीपीई और एन-95 मास्क जैसी जरूरी चीजों का उत्पादन बढ़ाने के साथ ही जांच की सुविधा में भी इजाफा किया और इनके घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देकर विदेशों पर निर्भरता कम ही।

शुरू में देश में सिर्फ पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वाइरोलॉजी (एनआईवी) में जांच प्रयोगशाला थी और लॉकडाउन की शुरुआत में इसे बढ़ाकर 100 किया गया और 23 जून को आईसीएमआर ने देश में 1000वीं जांच प्रयोगशाला को मान्यता दे दी थी। भारत में 1200 सरकारी और 1080 निजी प्रयोगशालाओं में कोविड-19 के लिए अब तक 17 करोड़ से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री के 5 एफ विजन को नई गति दे रही योगी सरकार : मंत्री राकेश सचान

नई दिल्ली / लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश देश के सबसे आकर्षक टेक्सटाइल निवेश गंतव्यों में तेजी से उभर रहा...

परिसीमन और अन्य विधेयकों का करेंगे विरोध, राम मंदिर और एथनॉल पर चर्चा की मांग करेंगे: कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को फैसला किया कि वह 20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में परिसीमन विधेयक और...

मुझसे भूख हड़ताल खत्म करने को न कहें, 20 जुलाई के मार्च में जरूर शामिल हों: सोनम वांगचुक

नयी दिल्ली। कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने राजनीतिक दलों के नेताओं और समर्थकों की अपील के बावजूद अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल खत्म करने से...

प्रधानमंत्री के 5 एफ विजन को नई गति दे रही योगी सरकार : मंत्री राकेश सचान

नई दिल्ली / लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश देश के सबसे आकर्षक टेक्सटाइल निवेश गंतव्यों में तेजी से उभर रहा...

परिसीमन और अन्य विधेयकों का करेंगे विरोध, राम मंदिर और एथनॉल पर चर्चा की मांग करेंगे: कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को फैसला किया कि वह 20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में परिसीमन विधेयक और...

मुझसे भूख हड़ताल खत्म करने को न कहें, 20 जुलाई के मार्च में जरूर शामिल हों: सोनम वांगचुक

नयी दिल्ली। कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने राजनीतिक दलों के नेताओं और समर्थकों की अपील के बावजूद अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल खत्म करने से...

सीएम याेगी बोले- यूपी में तीसरी बार बनेगी एनडीए की सरकार, भाजपा के नेतृत्व में लगेगी हैट्रिक

लखनऊ, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने कानून-व्यवस्था, अर्थव्यवस्था, कृषि, उद्योग, निवेश और आधारभूत...

आयुष्मान योजना में लापरवाही पर बिजनौर के 16 सूचीबद्ध अस्पतालों पर गिरी गाज

10 अस्पतालों समेत 6 चिकित्सालयों को निलंबन नोटिस व भुगतान पर रोक, गुणवत्ता मानकों और स्टैंडर्ड ट्रीटमेंट गाइडलाइंस का पालन नहीं करने पर हुई...

काशी को बड़ी सौगात, गंगा और वरुणा के समानांतर दो बड़ी एलिवेटेड रोड निर्माण को मंजूरी

14447.64 करोड़ की लागत से 6 लेन वाला ग्रीनफील्ड एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा,46.039 किलोमीटर लंबी इस परियोजना से पूर्वांचल के यातायात में आएगा सुधार,काशी विश्वनाथ...