back to top

दुनिया तालिबान की करनी की समीक्षा करेगी: संयुक्त राष्ट्र

जिनेवा। संयुक्त राष्ट्र (संरा) ने तालिबान से अफगानिस्तान की पिछली सरकार के कर्मियों को क्षमादान देने, महिलाओं के लिए समावेशी रूख प्रदर्शित करने एवं लड़कियों को विद्यालयों में बने रहने देने के संकल्प समेत अपने वादों को पूरा करने की अपील की है। यहां संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय के प्रवक्ता रूपर्ट कोलविल्ले ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, तालिबान ने कई ऐसे बयान दिये हैं जो जमीनी स्तर पर आश्वस्तकारी हैं।

उन्होंने कहा, लेकिन उनकी करनी उनकी कथनी से अधिक बयां करती हैं, और अभी यह जल्दबाजी है– यह नाजुक घड़ी है। उन्होंने कहा कि तालिबान के वादों का सम्मान करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, समझने की बात है कि उसके अतीत के लिहाज से उसकी घोषणाओं को संदेह की नजर से देखा गया है। कोलविल्ले ने कहा, वादे तो किये गये हैं, अब उन्हें पूरा किया जाता है या उन्हें तोड़ दिया जाता है, उसपर कड़ी नजर रहेगी।

 

उन्होंने उस टिप्पणी की ओर परोक्ष रूप से इशारा किया जो एक दिन पहले संयुक्त महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने हाल के सप्ताह में तालिबान के कब्जे में आये क्षेत्रों में मानवाधिकार उल्लंघनों एवं अधिकारों –खासकर महिलाओं एवं लड़कियों के अधिकारों के उल्लंघन पर चिंताजनक रिपोर्ट पर कही थी। कोलविल्ले ने संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों से नागरिकों की जान की रक्षा के लिए तालिबान पर अपने प्रभाव का इस्तेमाल करने का भी आह्वान किया।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...