back to top

राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे,कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

लखनऊ। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर उत्तर प्रदेश पहुंचे। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। पार्टी नेताओं ने यह जानकारी दी। राहुल गांधी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह सड़क मार्ग से रायबरेली रवाना हुए।

रायबरेली में राहुल गांधी, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव और समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव की तस्वीरों वाले पोस्टर लगाए गए, जिन पर लिखा था- भारत की अंतिम आशा, कलयुग के ब्रह्मा, विष्णु, महेश। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी के दौरे से पार्टी कार्यकर्ताओं और राज्य के लोगों में नया उत्साह आया है। उन्होंने कहा,आज लोगों में उत्साह और खुशी की लहर है। हमारे नेता ने देश में हो रही वोट चोरी का पूरी तरह से पर्दाफाश कर दिया है। पूरा देश उन पर गर्व महसूस कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी की मौजूदगी ने पूरे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस समर्थकों का मनोबल बढ़ाया है। कांग्रेस की जिला इकाई के अध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि राहुल गांधी सबसे पहले हरचंदपुर में पार्टी के पूर्व पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

इसके बाद वह गोरा बाजार चौराहे पर अशोक स्तंभ का उद्घाटन करेंगे और शहर के एक होटल में प्रजापति समुदाय के सदस्यों से बातचीत करेंगे। बाद में, राहुल गांधी महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत बने एक पार्क का निरीक्षण करने के लिए मूलीहामऊ गांव जाएंगे। शाम को वह ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और ऊंचाहार स्थित एनटीपीसी अतिथिगृह में रात्रि विश्राम करेंगे। बृहस्पतिवार को, राहुल गांधी कांग्रेस नेताओं और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से मिलेंगे। इसके बाद वह जिलाधिकारी कार्यालय स्थित बचत भवन में होने वाली जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक में भाग लेंगे।

RELATED ARTICLES

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने मऊ में निस्ट किसान मेला 2026 का उद्घाटन कर किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने का दिया संदेश

किसानों के पुरुषार्थ से देश खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर, अब निर्यात में भी आगे: ए के शर्मा घोसी चीनी मिल को बंद करने की किसी...

चितेरी लोककला से आत्मनिर्भरता की मिसाल, झांसी की प्रतिभा बनीं सफल उद्यमी

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से मिला 4.5 लाख रुपये का ब्याजमुक्त ऋण, पारंपरिक चितेरी कला को जूट बैग और गिफ्ट उत्पादों से जोड़ा ‘रचनात्मक...

सीएम योगी के निर्देश पर गोकशी नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा, 14,182 केस दर्ज

गोकशी और तस्करी को रोकने के लिए वर्ष 2020 में उत्तर प्रदेश गोवध निवारण (संशोधन) अध्यादेश-20 लागू किया गया 13,793 आरोपियों पर गुंडा एक्ट, 178...

CM योगी बोले-प्रदेश में डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं, रसोई गैस की कमी के अफवाहों से बचें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में रसोई गैस (एलपीजी) की निर्बाध और सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि...

वैश्विक हालात के बीच धामी सरकार सतर्क, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर एसईओसी रखेगा कड़ी निगरानी

देहरादून। बदलते वैश्विक परिदृश्य और संभावित आपात परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में खाद्य एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता...

टीवीएस ने इलेक्ट्रिक स्कूटर आर्बिटर वी1 का किया अनावरण

लखनऊ। टीवीएस मोटर कंपनी ने अपना नया और सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर टीवीएस आॅर्बिटर वी1 लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे बास(बैटरी-एज-ए-सर्विस) मॉडल के...