back to top

रहीमाबाद में बुखार से महिला की मौत, 13 दिनों में चार लोगों ने तोड़ा दम

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। ग्रामीण क्षेत्रों में बुखार का कहर जारी है। मोहनलालगंज के साथ अब रहीमाबाद में भी बुखार जानलेवा हो गया है। शनिवार को यहां बुखार पीड़ित एक महिला की मौत हो गयी। बीते 13 दिनों में इस क्षेत्र में चार लोग दम तोड़ दिया है। अभी भी कई गांव में लोग बुखार से पीड़ित हैं।

रहीमाबाद कस्बा निवासी रामकिशन की 60 वर्षीय पत्नी निर्मला सोनी को करीब 10 दिन से बुखार आ रहा था। पास के निजी क्लीनिक में महिला का इलाज चल रहा था। दवा कराने के बाद भी हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने निर्मला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां करीब चार दिन उनका इलाज चला। लेकिन तबियत और बिगड़ती चली गई।

शुक्रवार शाम हालत अधिक बिगड़ने पर परिवारीजनों ने उन्हें दुबग्गा स्थित एरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान शनिवार सुबह निर्मला की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि रहीमाबाद के अलग-अलग गांवों में 13 दिन में महिला समेत चार लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 9 अक्टूबर को पांडेय खेड़ा गांव निवासी 27 वर्षीय सुनील कुमार की बुखार से मौत हो गई थी, जबकि 15 अक्टूबर को कटरा निवासी जनसेवा केंद्र संचालक मेराज की डेढ़ साल की बेटी माहिरा की बुखार से मौत हो गई थी।

इसके अलावा 20 अक्टूबर को जूरी खेड़ा मजरे मनकौटी निवासी विनोद की बेटी नैंसी की इलाज के दौरान बुखार से मौत हो गई थी। लगातार बुखार से हो रही मौतों से रहीमाबाद के ग्रामीण डरे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों को इलाज की कोई सुविधा नहीं दी जा ही है। क्षेत्र में फैले बुखार के संक्रमण के बावजूद विभाग ने कोई स्वास्थ्य टीम नहीं भेजी। वहीं यहां हर तरफ गंदगी फैली है। साफ-सफाई पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।


डेंगू के बढ़े 39 और मरीज

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। मौसम में बदलाव के साथ जहां मौसमी बीमारियां बढ़ रही हैं वहीं डेंगू का डंक भी बेकाबू होता रहा हैं। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार को 39 और डेंगू के मरीज मिले।

डेंगू रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग का विशेष अभियान जारी है बावजूद इसके डेंगू काबू होता नजर नहीं आ रहा है। अब तक डेढ़ हजार से अधिक लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। शनिवार को चिनहट व इन्दिरानगर में 5-5, अलीगंज, सिल्वर जुबली व चन्दरनगर में 4-4, रेडक्रास, टूडियागंज, सरोजनीनगर, व ऐशबाग में 3-3, मलिहाबाद व एन के रोड में 2-2, और इटौजा में-1 डेंगू के मरीज मिले। इन मरीजों को दवाएं आदि देने के साथ घरों के आस-पास विशेष सफाई कराई गयी और एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया।

नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जवाहर भवन बैक गेट नरही, एसकेडी इग्लिश मीडियम स्कूल टूडियागंज, पार्षद कार्यालय नियर मित्तल जनरल स्टोर घोसियाना, खरगापुर रेलवे क्रासिंग गोमतीनगर विस्तार-5, राम नगर आलमबाग गुरूद्वारा वाली गली नियर पानी की टंकी, कुत्ते बाबा मन्दिर जल निगम रोड, बस्तौली तालाब वाली गली के पास, बिजनौर चैराहा (थाना) नियर बाई सीआरपीएफ कैम्प के आस-पास के क्षेत्रों का भ्रमण किया गया।

टीम ने 1274 घरों तथा विभिन्न क्षेत्रों में मच्छरजनित स्थितियों का सर्वेक्षण किया और घरों में लार्वा मिलने पर 9 नोटिस जारी किया गया। निरीक्षण के दौरान लोगों को घर के आस-पास पानी जमा न होने दें, पानी से भरे हुए बर्तनों एवं टंकियों को ढककर रखें, कुछ समय अन्तराल पर कूलर को खाली करके साफ कपड़े से पोछ कर सूखा दे एवं साफ करने के बाद ही पुन: प्रयोग में जाने, पूरे बाह के कपडे पहनने, बच्चों को घर से बाहर न निकलने एवं मच्छर रोधी क्रीम लगाने एवं मच्छरदानी में रहने के प्रति जागरूक किया गया। क्षेत्रों के अलावा स्कूलों का भी निरीक्षण कर हुए डेंगू एवं मच्छर जनित रोगो से बचाव हेतु ‘क्या करें, क्या न करें’ सम्बन्धी जानकारी दी गयी।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...

अमेरिकी-इजराइली हमलों व खामेनेई की मौत पर दुनियाभर के नेताओं ने दी सधी हुई प्रतिक्रिया

ब्रसेल्स। यह कब तक चलेगा? क्या यह और बढ़ेगा? ईरान के सर्वाेच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर और ईरान के...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...