back to top

चैम्पियंस ट्रॉफी टीम के चयन में लिया जोखिम क्या आयेगा भारत के काम, आइये जानते हैं इन सवालों के जवाब

बेंगलुरू। कोच गौतम गंभीर का फलसफा रहा है कि जितना अधिक जोखिम, उतना ही अच्छा फल लेकिन चोट के कारण करिश्माई तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर होने के बाद क्या यह रणनीति भारत के लिये कारगर साबित होगी ?

इस सवाल का जवाब सीधा नहीं है चूंकि अंतिम 15 को चुनते समय काफी जोखिम लिया गया। दुबई जाने वाली टीम में पांच स्पिनर रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और वरूण चक्रवर्ती होंगे। बुमराह की जगह हर्षित राणा ने ली है जबकि अधिक अनुभवी मोहम्मद सिराज को युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और हरफनमौला शिवम दुबे के साथ रिजर्व में रखा गया है जो टीम के साथ यात्रा नहीं करेंगे।

भारत के मैच दुबई में होने हैं जहां आम तौर पर वनडे क्रिकेट में तेज गेंदबाजों को अधिक कामयाबी मिली है। दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर 2009 के बाद से 58 वनडे खेले जा चुके हैं जिसमें तेज गेंदबाजों को पांच से कम की इकॉनामी दर से 466 विकेट मिले हैं। स्पिनरों को 334 विकेट मिले हैं और उनकी किफायत दर 4.2 रही है। एक पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता ने कहा, दुबई में पिच से गेंदबाजों को शारजाह की तुलना में अधिक मदद मिलती है। तेज गेंदबाजों को यहां कामयाबी मिलती रही है जिसकी वजह से पाकिस्तान ने टीम में अधिक तेज गेंदबाज चुने हैं हालांकि उन्हें यहां ज्यादा मैच नहीं खेलने हैं। पांच स्पिनरों को लेकर जाने की रणनीति भी समझ से परे हैं हालांकि चक्रवर्ती को उनके शानदार फॉर्म के कारण चुना गया। वह इसी मैदान पर हालांकि टी20 विश्व कप 2021 में नाकाम रहे थे।

चैम्पियंस ट्रॉफी में लीग चरण में भारत को बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से खेलना है और इनमें से कोई चक्रवर्ती को पहले नहीं खेला है। जडेजा और अक्षर का खेलना लगभग तय है और चक्रवर्ती के खेलने पर कुलदीप को बाहर रहना पड़ सकता है। बुमराह के बाहर होने पर सिराज की जगह राणा को चुनने का कारण भी समझ से परे है जबकि विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे टूर्नामेंटों में आक्रामकता की जगह अनुभव काम आता है।

कप्तान रोहित शर्मा का कहना है कि पुरानी गेंद से उतने प्रभावी नहीं होने के कारण सिराज को बाहर रखा गया। राणा ने टी20 में पदार्पण करके छठे गेंदबाज के तौर पर 33 रन देकर तीन विकेट लिये थे। वनडे में उन्होंने मैच के तीन चरणों में तीन स्पैल डाले। जायसवाल को बाहर रखने की भी वजह स्पष्ट नहीं है। क्या किसी स्पिनर को जगह देने के लिये एक सलामी बल्लेबाज को बाहर किया गया।

इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर में पहले वनडे में जायसवाल और श्रेयस अय्यर को साथ में उतारना मुश्किल था लेकिन विराट कोहली की चोट की वजह से परेशानी नहीं हुई। कोहली के वापिस आने के बाद जायसवाल दूसरे मैच से बाहर हो गए। रोहित के शतक के साथ फॉर्म में लौटने से भारतीय टीम प्रबंधन ने राहत की सांस ली है।कोहली से फॉर्म में लौटने की उम्मीद है लेकिन उन पर ज्यादा दबाव नहीं डाला जायेगा। फिटनेस से जूझने वाले हार्दिक पंड्या पर भी जोखिम लिया गया है जो मोहम्मद शमी और अर्शदीप या राणा के साथ तीसरे स्पिनर हो सकते हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...